{"_id":"699425457dc00861ba0db5a2","slug":"video-municipal-corporations-baton-against-those-who-illegally-encroach-on-the-drain-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नाले पर अवैध कब्जा करने वालों पर चला नगर निगम का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नाले पर अवैध कब्जा करने वालों पर चला नगर निगम का डंडा
आगरा। ताजगंज क्षेत्र में नालों पर अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम प्रशासन ने सोमवार को सख्त कार्रवाई की। हरजूपुरा स्थित मुगल पुलिया के पास नालों के ऊपर कबाड़ का सामान रखकर कारोबार कर रहे दो कारोबारियों पर नगर निगम ने हजारों रुपये का जुर्माना लगाया। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया और संबंधित कारोबारियों को सामान जब्त करने की चेतावनी दी।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि दोबारा नालों पर अतिक्रमण या सामान रखा गया तो सामग्री जब्त कर ली जाएगी और नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जेडएसओ ताजगंज महेंद्र सिंह ने बताया कि नालों पर अतिक्रमण के कारण जल निकासी व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होती है, जिससे बरसात के मौसम में शहर में जलभराव की समस्या बढ़ जाती है। उन्होंने नागरिकों और व्यापारियों से अपील की कि वे नालों और सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा न करें तथा शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने में सहयोग करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।