{"_id":"69f5ab343b0f879bb60c3c89","slug":"video-cement-laden-truck-loses-control-and-overturns-in-ghansali-tehri-traffic-disrupted-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"टिहरी घनसाली में सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, यातायात बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी घनसाली में सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, यातायात बाधित
Renu Saklani
Updated Sat, 02 May 2026 01:13 PM IST
Link Copied
टिहरी गढ़वाल जिले के घनसाली क्षेत्र में जाखधार-पौखाल (एनएच-707A) मार्ग पर सीमेंट से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू करने का प्रयास किया। मार्ग खुलवाने के प्रयास जारी हैं। चंबा टिहरी से मलेथा की ओर जाने वाले वाहनों को टिपरी से वाया हिंडोलाखाल होते हुए देवप्रयाग की ओर भेजा जा रहा है। वहीं, मलेथा से चंबा-टिहरी की ओर आने वाले वाहनों को देवप्रयाग की ओर डायवर्ट किया गया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।