Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Tehri News
›
Land Subsidence Between Bharpur and Teen Dhara on Rishikesh-Badrinath Highway Police Vigilance Averts Major Disaster
{"_id":"6a1c33dc0051fdaf6a0f32e8","slug":"video-land-subsidence-between-bharpur-and-teen-dhara-on-rishikesh-badrinath-highway-police-vigilance-averts-major-disaster-2026-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर भरपूर और तीन धारा के बीच भूधंसाव, पुलिस ने मुस्तैदी से बचा बड़ा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर भरपूर और तीन धारा के बीच भूधंसाव, पुलिस ने मुस्तैदी से बचा बड़ा खतरा
देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भरपूर और तीन धारा के बीच मूसलाधार बारिश के कारण सड़क का करीब 50 मीटर हिस्सा अचानक धंस गया। सुरक्षा दीवार ढहने से सड़क नीचे से पूरी तरह खोखली हो गई है, जिससे यातायात के लिए गंभीर स्थिति पैदा हो गई। हालांकि, बछेलीखाल चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रात में ही मुस्तैदी दिखाते हुए प्रभावित क्षेत्र में बैरियर, सुरक्षा टेप और रेत के कट्टे लगाकर खतरे वाले हिस्से को सुरक्षित कर दिया। इस त्वरित कार्रवाई से चारधाम यात्रियों और स्थानीय वाहनों पर मंडरा रहा बड़ा खतरा टल गया। पुलिस ने मार्ग से गुजरने वाले सभी श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों से इस स्थान पर विशेष सावधानी बरतने और देख-भालकर ही आगे बढ़ने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।