{"_id":"6889fb219fe84d24f70f2c23","slug":"video-attempt-to-attack-the-farm-house-of-bhanga-zilla-panchayat-candidate-2025-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: भंगा जिला पंचायत प्रत्याशी के फार्म हाउस पर हमले की कोशिश, कार सवारों ने तोड़ा ताला; एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: भंगा जिला पंचायत प्रत्याशी के फार्म हाउस पर हमले की कोशिश, कार सवारों ने तोड़ा ताला; एक आरोपी गिरफ्तार
भंगा जिला पंचायत सीट से प्रत्याशी और निवर्तमान जिप अध्यक्ष रेनू गंगवार के पति सुरेश गंगवार के बरा फार्म हाउस पर कार सवार लोगों ने देर रात घुसने की कोशिश। इस दौरान फार्म हाउस के गेट पर कार से टक्कर मारी और ताला तोड़ा। घटना के वक्त सुरेश फार्म हाउस में मौजूद थे। सुरेश का कहना है कि फार्म में मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो कार सवारों ने असलहे लहराए। इस दौरान लोगों के एकत्र होने पर कार सवारों ने भागने की कोशिश की और कार धान के खेत में फंस गई। दो युवक भाग निकले और एक युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। कहा कि पकड़ा गया युवक रुद्रपुर के भूरारानी का रहने वाला है। उन्होंने कुछ समय पहले खुद पर हमले की आशंका जताई थी। कहा कि ये लोग भी उन पर हमले के मकसद से आए थे। उन्होंने रात में ही एसएसपी और डीजीपी को मामले की जानकारी दे दी थी। इधर घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में रात में ही फार्म हाउस पर लोगों का जमावड़ा लगा रहा। बुधवार को सुरेश गंगवार ने एसएसपी मणिकांत मिश्रा से मुलाकात की। इस पूरे प्रकरण में गहनता से जांच के साथ ही खुद के साथ अनहोनी की आशंका जताई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।