सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Chartered Accountants XI beat SGST XI by seven wickets in a friendly cricket match

Rudrapur: मैत्री क्रिकेट मैच में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स इलेवन ने एसजीएसटी इलेवन को सात विकेट से हराया, महापौर विकास शर्मा ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

Gayatri joshi गायत्री जोशी
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:42 PM IST
Chartered Accountants XI beat SGST XI by seven wickets in a friendly cricket match
हल्द्वानी शाखा सीआईआरसी आईसीएआई के तत्वावधान में जैन ग्लोबल क्रिकेट अकादमी में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स इलेवन और एसजीएसटी इलेवन के बीच 20 ओवर का एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच आयोजित किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समन्वय और खेल भावना को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में वरिष्ठ अधिवक्ता डीपी यादव तथा केजीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अशोक बंसल ने शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि रुद्रपुर महापौर विकास शर्मा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए हल्द्वानी शाखा द्वारा आयोजित इस मैच की सराहना की। विकास शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन पेशेवरों और सरकारी अधिकारियों दोनों के लिए आवश्यक हैं जिससे वे स्वयं को शारीरिक रूप से फिट रखने और तनावमुक्त रहने में मदद प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा कि खेल भावना हमें जीवन की चुनौतियों का सामना करने की शक्ति देती है और पेशेवर व्यस्तता के बीच स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना अनिवार्य है। मैच की शुरुआत टॉस से हुई जिसमें एसजीएसटी इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। एसजीएसटी इलेवन की टीम निर्धारित ओवरों में 149 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसके जवाब में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स इलेवन की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 14.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाकर 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। मैच में चार्टर्ड एकाउंटेंट आलोक चावला ने 38 गेंदों पर 48 रन की शानदार पारी खेली और उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। एसजीएसटी इलेवन की ओर से संतोष उनियाल ने 27 गेंदों पर 40 रन तथा अखिलेश द्विवेदी ने 35 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में चार्टर्ड एकाउंटेंट गुरजस्पाल सिंह ने 4 ओवर में 4 विकेट लेकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं चार्टर्ड एकाउंटेंट अक्षय अग्रवाल ने 3 विकेट तथा चार्टर्ड एकाउंटेंट अभिनव बंसल ने भी महत्वपूर्ण विकेट लिया। इस अवसर पर हल्द्वानी शाखा सीआईआरसी आईसीएआई के अध्यक्ष चार्टर्ड एकाउंटेंट मोहित देव, उपाध्यक्ष चार्टर्ड एकाउंटेंट बलजीत सिंह कलसी, सचिव चार्टर्ड एकाउंटेंट अंकित प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष चार्टर्ड एकाउंटेंट चेतन प्रकाश खुराना तथा सिकासा अध्यक्ष चार्टर्ड एकाउंटेंट रोहित नौला, चार्टर्ड एकाउंटेंट विनीत शर्मा, चार्टर्ड एकाउंटेंट विजेंद्र माहेश्वरी, चार्टर्ड एकाउंटेंट पारस सुराना, चार्टर्ड एकाउंटेंट ऋषभ चिलाना, चार्टर्ड एकाउंटेंट यश नारंग तथा डिप्टी कमिश्नर रजनीश यशवस्थी, डिप्टी कमिश्नर विनय प्रकाश ओझा, डिप्टी कमिश्नर ज्ञान चंद, असिस्टेंट कमिश्नर अनिल चौहान, असिस्टेंट कमिश्नर संतोष उनियाल, एसटीओ मुकेश पाण्डेय, एसटीओ एजाज बेग, एसटीओ नवीन कांडपाल, एसएओ राकेश जखमोला एवं अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

घर के बाहर खेल रही बच्ची को अगवा कर किया दुष्कर्म, मासूम के चीखने पर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

17 Mar 2026

अलीगढ़ के निशात बाग इलाके में युवक की चाकू से वार कर हत्या

16 Mar 2026

अलीगढ़ में बिहार समस्तीपुर की भजन प्रवाहिका रेशमी शर्मा के खाटू श्याम भजनों पर झूमे श्रद्धालु

16 Mar 2026

देश-धर्म की रक्षा में सिख समाज का बड़ा योगदान : राकेश टिकैत

16 Mar 2026

कैमरे में कैद हुई 16 लाख की चोरी: ज्वेलरी शॉप से 18 चेन ले उड़ी महिला

16 Mar 2026
विज्ञापन

सिकंदराराऊ विधायक बीरेंद्र सिंह राना ने किया ट्रॉमा सेंटर में प्लांट से ऑक्सीजन कार्य का निरीक्षण

16 Mar 2026

Ujjain News: महाकालेश्वर मंदिर में हिंदू नववर्ष पर विशेष पूजा, नीम के जल से होगा महाकाल का स्नान

16 Mar 2026
विज्ञापन

Bageshwar: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में लापरवाही पर सीडीओ सख्त, वेतन रोकने के निर्देश

16 Mar 2026

Champawat: भैरवा पार्किंग में मृत मिले युवक के परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश, बडोला से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला

16 Mar 2026

अमेठी: प्राथमिक स्कूलों में शुरू हुईं वार्षिक परीक्षाएं, लिखित के साथ बच्चों ने दिया मौखिक इम्तहान

16 Mar 2026

हाथरस में उपभोक्ता परेशान, प्रीपेड मीटर रिचार्ज करने के बाद भी नहीं आई बिजली

16 Mar 2026

Pithoragarh: सैन्य सम्मान के साथ हुई मृतक जवान की अंत्येष्टि, दो साथियों को भी दी गई अंतिम विदाई

16 Mar 2026

VIDEO: नसों के रंग से जानें अपनी त्वचा का अंडरटोन, गुरुग्राम में प्रदर्शनी में हुई दिलचस्प व्याख्या

16 Mar 2026

दिल्ली: नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, पुलिस दे रही सिलाई और ब्यूटी केयर की ट्रेनिंग

16 Mar 2026

VIDEO: अवागढ़ में नील कोठी भूमि की राजस्व टीम ने की पैमाइश

16 Mar 2026

VIDEO: अनुपस्थित एएनएम का एक दिन का वेतन काटे जाने की संस्तुति

16 Mar 2026

VIDEO: दो पक्षों में टकराव के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, तेरहवीं कार्यक्रम में मच गई अफरातफरी; एक युवक घायल

16 Mar 2026

VIDEO: बिल भरने के दो दिन बाद भी कटी बिजली, उपभोक्ताओं का हंगामा

16 Mar 2026

हरियाणा एथलेटिक्स का निर्णय: महिला खिलाड़ियों की कमी के चलते रिले रेस ट्रायल दोबारा होंगे आयोजित

16 Mar 2026

फरीदाबाद के मोक्ष रावत का जूनियर विश्व चैंपियनशिप के लिए चयन, उज्बेकिस्तान में दिखाएंगे दम

16 Mar 2026

VIDEO: फरीदाबाद के मुक्केबाज लोकेश चौधरी मंगोलिया में भारतीय दल का बनेंगे हिस्सा

16 Mar 2026

गुरुग्राम में एचबीएसई और सीबीएसई की परीक्षाएं जारी, छात्रों ने बताया पेपर का हाल

16 Mar 2026

Mandi News: ऊपरी इलाकों में बर्फबारी तो निचले इलाकों में बारिश से बढ़ी शीतलहर | Amar Ujala

16 Mar 2026

Lucknow News: CM Yogi ने जारी की पहली किस्त, शहरी आवास योजना को मिली रफ्तार, परिवारों को मिली राहत

16 Mar 2026

महासमुंद में 75 लाख कैश बरामद: होंडा सिटी कार से मिली भारी रकम, हिरासत में दो लोग

16 Mar 2026

VIDEO: फरीदाबाद में गैस सप्लाई को लेकर संचालक ने बताई स्थिति, कहा- कोई समस्या नहीं

16 Mar 2026

गुरुग्राम: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी के लिए भारत-दक्षिण अफ्रीका की बड़ी साझेदारी

16 Mar 2026

Bareilly News: दामाद ने सास और साले को मार डाला, पंचायत के दौरान चाकू से किया हमला, मौके से भागा

16 Mar 2026

एडीसी बोले- जनगणना-2027 की प्रक्रियाओं को गहनता से समझें प्रभारी अधिकारी

Moradabad News: ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार कार, नैनीताल जिले के चार युवकों की गई जान

16 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed