{"_id":"69e7623928a7abb38102ba59","slug":"video-drainage-problems-will-be-relieved-mayor-inspects-teenpani-dam-for-reconstruction-2026-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: ड्रेनेज समस्या से मिलेगी राहत, तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण के लिए मेयर ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: ड्रेनेज समस्या से मिलेगी राहत, तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण के लिए मेयर ने किया निरीक्षण
गायत्री जोशी
Updated Tue, 21 Apr 2026 05:10 PM IST
Link Copied
रुद्रपुर में वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान होने वाला है। मेयर विकास शर्मा ने मंगलवार को तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण के लिए सिंचाई विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।
तीनपानी डैम बीते कई वर्षों से जर्जर था। इसकी जल निकासी क्षमता पूरी लगभग समाप्त हो चुकी थी, जिसका खामियाजा आबादी को भुगतना पड़ता था। मानसून के दौरान ड्रेनेज सिस्टम ठप होने से फुलसुंगा, फुलसुंगी और आसपास की दर्जनों कॉलोनियां जलमग्न हो जाती थीं। सड़कें तालाब का रूप ले लेती थीं और लोगों का घरों से निकलना दूभर हो जाता था। मेयर विकास शर्मा ने बताया कि उन्होंने इस समस्या की सीएम पुष्कर सिंह धामी के समक्ष व्यक्तिगत रूप से पैरवी की। सीएम के विशेष हस्तक्षेप के बाद शासन ने डैम के कायाकल्प के लिए 1.74 करोड़ की राशि स्वीकृत की, जो अब सिंचाई विभाग को हस्तांतरित की जा चुकी है। सर्वे के दौरान मेयर ने सिंचाई विभाग के इंजीनियरों के साथ डैम के तकनीकी पहलुओं, मजबूती और भविष्य की जरूरतों पर गहन मंथन किया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य न केवल गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए, बल्कि इसे जनभावनाओं के अनुरूप बनाया जाए। ताकि आगामी कई दशकों तक क्षेत्रवासियों को ड्रेनेज की समस्या न देखनी पड़े। इस मौके पर सिंचाई विभाग के एसडीओ बीएस डांगी, जेई हरपाल, पंचदेवी, पार्षद पवन राणा, शुभम ठाकुर, दलीप अधिकारी, अनुज पाठक, बृजेश गुप्ता, अनुराग बोस सहित कई मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।