{"_id":"69bbd8dd49aeba499e0e2364","slug":"video-efforts-to-widen-kashipur-bypass-accelerate-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की कवायद तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की कवायद तेज
गायत्री जोशी
Updated Thu, 19 Mar 2026 04:37 PM IST
Link Copied
रुद्रपुर नगर के काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की कवायद शुरू हो गई है। विधायक शिव अरोरा ने सरकारी अमले के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। सड़क पर अतिक्रमण चिह्ननीकरण का काम शुक्रवार (आज) से शुरू हो जाएगा। विधायक अरोरा ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों के साथ बाईपास का निरीक्षण किया। डिवाइडर से दोनों ओर सड़क चौड़ीक्रण के लिए 60-60 फीट पर लगाए गए निशान का मुआयना किया। विधायक ने व्यापारियों से अपील की कि बाईपास चौड़ीकरण का कार्य आरंभ होने जा रहा है, व्यापारी अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लें। इस साल के अंत तक चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण हो जाएगा। तय हुआ कि शुक्रवार से अतिक्रमण चिह्नीकरण करने के साथ ही मार्किंग की जाएगी। शुक्रवार से ऊर्जा निगम पोल शिफ्टिंग का कार्य शुरू करेगा। एक सप्ताह बाद चौड़ीकरण की जद में आ रहे पेड़ों का कटान किया जाएगा। पेड़ कटने के बाद जल संस्थान पानी की लाइन शिफ्टिंग का कार्य आरंभ करेगा। विधायक ने कहा कि इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। एडीएम पंकज उपाध्याय ने कहा कि प्रत्येक मंगलवार को विभागीय अधिकारी स्थलीय निरीक्षण करेगे। हर 15 दिन में इसकी समीक्षा की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।