{"_id":"678767c52a78f92a900b3d5c","slug":"video-utatarayanae-katakashal-sasakataka-samata-ka-ora-sa-aayajata-kataka-ka-atama-thana-ragaraga-karayakarama-ka-parasatata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : उत्तरायणी कौतिक...शैल सांस्कृतिक समिति की ओर से आयोजित कौतिक के अंतिम दिन रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : उत्तरायणी कौतिक...शैल सांस्कृतिक समिति की ओर से आयोजित कौतिक के अंतिम दिन रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति
रुद्रपुर में शैल सांस्कृतिक समिति (शैल परिषद) की ओर से शैल भवन प्रांगण में आयोजित उत्तरायणी कौतिक के अंतिम दिन रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। सांस्कृतिक दलों ने एक से बढ़कर प्रस्तुतियां दीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कौतिक को वर्चुअली संबोधित कर लोगों को मकर संक्रांति की बधाई दी। मंगलवार को महिलाओं के मंगल गीत (शगुन-आंखर) से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज हुआ। परिवर्तन सांस्कृतिक समिति खटीमा के कलाकारों ने मां नंदा राजजात की प्रस्तुति दी। लोक कलाकार विक्की आर्य ने जय हो कुमाऊं जय हो गढ़वाला... आदि की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। गायक हरेंद्र कठायत ने ओ मेरी परमिला रोए झन, हाथ दातुली कमर जोड़ी गीत गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। छोलिया नृतक दल ने गोलज्यू मंदिर से कार्यक्रम स्थल तक प्रस्तुति देकर लोगों को रोमांचित कर दिया। स्वरमयी म्यूजिक एंड डांस एकेडमी रुद्रपुर, मानसखंड युवा वेलफेयर सोसायटी मुरादाबाद, जय माता दी ग्रुप दिनेशपुर और विजडम सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रस्तुति भी मनमोहक रही। मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से संस्कृति का संरक्षण होता है। वहां पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, सिविल जज हेमंत राणा, विवेक राणा, नदीम, रिजवान, एडीजे मीना देउपा, सीजेएम संगीता आर्य, कांग्रेस नेता हरीश पनेरू आदि थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।