{"_id":"683eb03cee1723b161086280","slug":"video-uttarkashi-news-200-itbp-soldiers-practiced-yoga-2025-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंतराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी, आईटीबीपी के 200 जवानों ने किया योगाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी, आईटीबीपी के 200 जवानों ने किया योगाभ्यास
11 वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल मातली की ओर से मानव श्रृखंला बनाकर योगाभ्यास किया। वहीं आयुर्वेदिक अस्तपाल बरसाली के डॉक्टरों और योग अनुदेशकों ने बल के अधिकारियों और सैनिकों को योग के महत्व की जानकारी दी। कहा कि हमें अपने साथ ही अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल की मातली में स्थित बटालियन में योग दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर आईटीबीपी के कमांडेंट सचिन कुमार और सहायक सेनानी मांगेराम राठौर, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी राहुल बुढाकोटी और राजकीय आयुर्वेदिक अस्पतात बरसाल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. गुमान सिंह भंडारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद योग अनुदेशक नमिता बिष्ट, देवेश चंद्र ने करीब 200 अधिकारियों और जवानों को वहां पर योग की विभिन्न आसनों की जानकारी देकर उनका अभ्यास किया गया। कहा कि भारत ही योग का दाता रहा है। इसलिए हमारा कर्तव्य है कि हम योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाकर अपने शरीर को शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ्य रखें। वहीं अपने आसपास और परिवार को भी रोज योग के लिए प्रेरित करें। वहीं बल के जवानों ने भी योग को प्रचारित करने का अपनी प्रतिबद्धता जताई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।