सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   World ›   Bangladesh Election Results 2026: Who is Tariq Rahman who could become the next Prime Minister of Bangladesh?

Bangladesh Election Results 2026: कौन हैं तारिक रहमान जो बन सकते हैं बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री?

अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: आदर्श Updated Fri, 13 Feb 2026 04:32 AM IST
Bangladesh Election Results 2026: Who is Tariq Rahman who could become the next Prime Minister of Bangladesh?
बांग्लादेश की राजनीति एक बार फिर उबाल पर है। सत्ता के गलियारों में हलचल है, सियासी समीकरण बदल रहे हैं और एक ऐसा नाम तेजी से चर्चा के केंद्र में आ गया है, जो कभी निर्वासन में था, कभी अदालतों के कठघरे में खड़ा था। 17 साल बाद लंदन से लौटे तारिक रहमान अब प्रधानमंत्री पद के सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। सवाल सिर्फ उनकी जीत-हार का नहीं है, बल्कि यह भी है कि क्या उनकी वापसी बांग्लादेश की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत करेगी?

बांग्लादेश का अहम चुनाव

अवामी लीग की गैरमौजूदगी ने इस चुनावी मुकाबले को बिल्कुल नई दिशा दे दी है। शेख हसीना के पद छोड़ने के बाद बने राजनीतिक शून्य ने विपक्ष को बड़ा मौका दिया है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी यानी बीएनपी अब सबसे बड़ी और संगठित ताकत के रूप में सामने आई है।

बीएनपी पहले भी सत्ता का स्वाद चख चुकी है, लेकिन इस बार उसका चेहरा हैं तारिक रहमान। पार्टी के भीतर लंबे समय से प्रभावशाली माने जाने वाले तारिक अब खुलकर नेतृत्व की भूमिका में हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनकी वापसी ने बीएनपी कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है।

कौन हैं तारिक रहमान?

तारिक रहमान राजनीति के लिए कोई नया नाम नहीं हैं। वे बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया और पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान के बेटे हैं। यानी राजनीति उन्हें विरासत में मिली।

1990 के दशक में उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा। 2001 से 2007 के बीच बीएनपी सरकार के दौरान वे पार्टी के भीतर बेहद प्रभावशाली बन गए। उस समय उन्हें ‘डार्क प्रिंस’ के नाम से भी पुकारा गया, क्योंकि माना जाता था कि वे सत्ता के पीछे रहकर रणनीतियां तैयार करते थे।

उनकी छवि एक रणनीतिकार की रही, जो पर्दे के पीछे से पार्टी की दिशा तय करते थे। हालांकि, इसी दौर में उनके खिलाफ कई विवाद भी सामने आए।

निर्वासन और कानूनी चुनौतियां

2007 में सैन्य समर्थित अंतरिम सरकार के दौरान तारिक रहमान पर भ्रष्टाचार और अन्य मामलों में आरोप लगे। उन्हें जेल जाना पड़ा। बाद में वे इलाज के लिए लंदन चले गए और वहीं से पार्टी की गतिविधियों को संचालित करते रहे।

2018 और 2021 में उन्हें भ्रष्टाचार, मनी लॉन्ड्रिंग और 2004 के ग्रेनेड हमले से जुड़े मामलों में दोषी ठहराया गया था। इन मामलों ने उनकी राजनीतिक राह लगभग बंद कर दी थी। लेकिन शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद अदालतों ने उनके खिलाफ कई फैसलों को पलट दिया। इससे उनके देश लौटने और चुनावी राजनीति में सक्रिय होने का रास्ता साफ हो गया।

करीब 17 साल बाद उनकी वापसी को बांग्लादेश की राजनीति की सबसे बड़ी घटनाओं में गिना जा रहा है। उनके समर्थकों के लिए यह “राजनीतिक पुनर्जन्म” है, तो विरोधियों के लिए यह एक नई चुनौती।

पत्नी डॉ. जुबैदा रहमान की प्रोफाइल

तारिक रहमान की पत्नी डॉ. जुबैदा रहमान की भी अपनी अलग पहचान है। उनका जन्म 18 मई 1972 को सिलहट में हुआ था। उन्होंने ढाका मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया और 1995 में बीसीएस परीक्षा पास कर सरकारी सेवा में शामिल हुईं।

बीसीएस स्वास्थ्य कैडर में उन्होंने प्रथम स्थान हासिल किया था, जो उनकी अकादमिक प्रतिभा को दर्शाता है। 2008 में वे अध्ययन अवकाश पर लंदन गईं, लेकिन बाद में उन्हें सरकारी पद से हटा दिया गया।

लंदन में उन्होंने इंपीरियल कॉलेज से चिकित्सा में स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की। उनका परिवार भी प्रभावशाली रहा है। उनके पिता रियर एडमिरल महबूब अली खान बांग्लादेश नौसेना के प्रमुख रहे और बाद में मंत्री भी बने। उनके चाचा जनरल एम.ए.जी. उस्मानी मुक्ति युद्ध के दौरान कमांडर-इन-चीफ थे।

हालांकि, वे भी कानूनी विवादों से अछूती नहीं रहीं। 2008 में भ्रष्टाचार विरोधी आयोग ने उनके, तारिक और उनकी मां के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था। ढाका की अदालत ने उन्हें सजा सुनाई थी, लेकिन अवामी लीग सरकार के पतन के बाद इस सजा पर रोक लगा दी गई।

बेटी जायमा रहमान क्या करती हैं?

तारिक रहमान की बेटी जायमा रहमान करीब 30 साल की हैं। उन्होंने लंदन की क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की और लिंकन यूनिवर्सिटी से बैरिस्टर की डिग्री हासिल की।

वे लंदन में प्रैक्टिसिंग बैरिस्टर के तौर पर काम कर चुकी हैं। हाल के राजनीतिक घटनाक्रम के बाद वे बीएनपी की वर्चुअल बैठकों में सक्रिय नजर आई हैं।

जायमा जियाउर रहमान और खालिदा जिया की इकलौती पोती हैं, इसलिए उन्हें पार्टी की अगली पीढ़ी के चेहरे के रूप में भी देखा जा रहा है।

क्या बदलेगा बांग्लादेश का सियासी भविष्य?

तारिक रहमान की वापसी सिर्फ एक व्यक्ति की घर वापसी नहीं है, बल्कि यह बांग्लादेश की राजनीति के बदलते दौर का संकेत भी है। अवामी लीग की गैरमौजूदगी में बीएनपी के सामने सत्ता का सुनहरा मौका है। फिलहाल, इतना तय है कि बांग्लादेश की राजनीति एक नए मोड़ पर खड़ी है और इस मोड़ के केंद्र में हैं तारिक रहमान।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Turkey Parliament Fight Viral Video: तुर्किये की संसद में सांसदों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

12 Feb 2026

Japan Electon: जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने चुनावों में दर्ज की शानदार जीत,पीएम मोदी ने दी बधाई

09 Feb 2026

US Invited India to Join Pax Silica: इंडिया-अमेरिका ट्रेड डील के बाद US ने भारत को भेजा ये खास न्योता

08 Feb 2026

India-Malaysia Ties: भारत-मलयेशिया के बीच हुए कौन-कौन से समझौते?

08 Feb 2026

US-Iran Nuclear Talks: खामेनेई को ट्रंप की आखिरी वार्निंग?

07 Feb 2026
विज्ञापन

India US Trade Deal: ट्रेड डील में भारत के किन वस्तुओं पर लगा 0% टैरिफ?

07 Feb 2026

Iran-US Tension: ईरान की IRGC ने तैनात की खोर्रमशहर-4, निशाने पर US समेत Middle East के ये शहर!

06 Feb 2026
विज्ञापन

Donald Trump Angry On Women Reporter: एपस्टीन फाइल्स पर पूछा सवाल तो महिला पत्रकार पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप

05 Feb 2026

Russia Reacts on India America Deal: पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की डील के बाद रूस की पहली प्रतिक्रिया

India-US Trade Deal: पीएम मोदी-ट्रंप की कॉल पर क्या हुई बात, ट्रेड डील पर कैसे बनी सहमति?

03 Feb 2026

India-US Trade Deal: भारत और US के बीच ट्रेड डील पर बन गई है बात?

03 Feb 2026

Trump Reduces Tariff on India: अमेरिका ने भारत पर लगा टैरिफ घटाया

03 Feb 2026

Budget 2026: बजट से चीन, बांग्लादेश और अफगानिस्तान को लगा झटका!

01 Feb 2026

Iran-US Tension: US ने कर ली ईरान पर हमले की तैयारी? खमेनेई भी तैयार!

30 Jan 2026

India to Enter Pax Silica: पैक्स सिलिका में होगी भारत की एंट्री?

30 Jan 2026

US vs Iran: क्या अमेरिका-ईरान विवाद में UAE ने बदल दिया पूरा गेम? | Amar Ujala | World

27 Jan 2026

Republic Day 2026: भारत-यूरोपीय संघ के बीच बड़ा समझौता, पीएम मोदी और उर्सुला वॉन के बीच क्या डील हुई?

US-India Trade Deal: ट्रंप नहीं चाहते भारत के साथ व्यापार समझौता?

26 Jan 2026

World: शेख हसीना के एक भाषण से हिला बांग्लादेश? | India-Bangladesh News | Amar Ujala

26 Jan 2026

US-Greenland Row: क्या ग्रीनलैंड खरीद सकते हैं ट्रंप? जानिए क्या कहता है अंतर्राष्ट्रीय कानून

25 Jan 2026

America Minneapolis Protest: संविधान या सत्ता? नर्स की मौत से अमेरिका में राजनीतिक भूचाल, टेंशन में ट्रंप!

US-Iran Tension: क्या ट्रंप के डर से बंकर में छिपे खामेनेई, किसे दी ईरान की कमान?

25 Jan 2026

America-Iran War: ईरान-अमेरिका के बीच होगा दुनिया का सबसे खतरनाक युद्ध? ट्रंप ने इस रास्ते से भेजी फौज

Trump के 'Board of Peace' को Bharat ने मारी लात! PM मोदी की ब्राजील के राष्ट्रपति से क्या हुई बात?

23 Jan 2026

भारत ने क्यों बनाई ट्रंप के 'बोर्ड ऑफ पीस' से दूरी?

22 Jan 2026

Iran-US Tension: ट्रंप को ईरानी सेना की खुली चेतावनी, ट्रंप बोले- दुनिया से मिटा देंगे

21 Jan 2026

US-Greenland Row: 6 NATO देशों के सैनिक पहुंचे ग्रीनलैंड?

16 Jan 2026

US-Iran Tension: ईरान के कब्जे में भारतीय मर्चेंट नेवी इंजीनियर,परिजनों ने PM मोदी से लगाई गुहार!

16 Jan 2026

US troop Withdrawal From Middle East: ईरान की धमकी के बाद ट्रंप ने मिडिल ईस्ट से बुलाई अपनी सेना!

14 Jan 2026

Iran-US Tension: पाकिस्तान के रास्ते ईरान पर हमला करेंगे ट्रंप?

14 Jan 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed