{"_id":"69c9566633e99b074408d462","slug":"tender-issued-for-beautification-of-budha-baba-pond-rs-50-lakh-will-be-spent-on-rejuvenation-ghaziabad-news-c-133-1-bul1002-151042-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बूढ़े बाबा तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए टेंडर जारी, 50 लाख से होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बूढ़े बाबा तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए टेंडर जारी, 50 लाख से होगा कायाकल्प
विज्ञापन
विज्ञापन
अनूपशहर। कस्बे के ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व वाले स्थलों को संवारने की दिशा में नगर पालिका प्रशासन ने एक और कदम उठाया है। नगर पालिका प्रशासन ने वार्ड संख्या 10 मोहल्ला मोरी गेट स्थित बूढ़े बाबा के तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 50 लाख रुपये की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल और अधिशासी अधिकारी गार्गी त्यागी ने बताया कि इस तालाब के सौंदर्यीकरण की क्षेत्रवासी लंबे समय से मांग कर रहे थे। पूर्व में हुए कार्यों के बाद जो काम शेष रह गए थे, उन्हें अब प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। करीब 50 लाख से इस परियोजना के तहत तालाब के चारों ओर सौंदर्यीकरण, लाइटिंग और अन्य जनसुविधाओं का विस्तार किया जाना है।
स्थानीय नागरिकों का मानना है कि तालाब के कायाकल्प से न केवल मोहल्ला मोरी गेट की सूरत बदलेगी, बल्कि जल संरक्षण की दिशा में भी यह मिसाल बनेगा। गंदगी की चपेट में रहे इस क्षेत्र को अब एक पिकनिक स्पॉट या दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित किए जाने की योजना है। पालिका अध्यक्ष का कहना है कि हमारा लक्ष्य अनूपशहर के हर वार्ड को आदर्श बनाना है। बूढ़े बाबा के तालाब का अवशेष कार्य जल्द शुरू हो, इसके लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। पारदर्शी प्रक्रिया के तहत जल्द ही धरातल पर काम दिखाई देगा।
Trending Videos