सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   With the help of GPS tracking, the truck was caught after going 300 kilometers away.

Delhi NCR News: जीपीएस ट्रैकिंग की मदद से तीन सौ किलोमीटर तक दूर जाकर पकड़ा ट्रक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-अशोक विहार पुलिस को वजीरपुर से ट्रक चोरी की मिली थी शिकायत, मुरैना (मध्य प्रदेश) की पुलिस की मदद से ट्रक बरामद, चोर भागे
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अशोक विहार पुलिस ने तीन सौ किलोमीटर पीछा कर चोरी हुए ट्रक को बरामद किया है। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस ने जीपीएस ट्रैकिंग की मदद से एक घंटे तक आरोपियों का पीछा किया और मध्य प्रदेश पुलिस की समन्वय से ट्रक को मुरैना (मप्र) से बरामद किया है। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से भाग गए। उत्तर पश्चिम जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि 28 फरवरी को वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र से एक ट्रक चोरी होने की शिकायत मिली।
कॉलर ने बताया कि वाहन में जीपीएस सिस्टम लगा है और उसकी लाइव लोकेशन आगरा के पास है। सूचना के बाद तुरंत एक टीम गठित की गई और टीम ने जीपीएस ट्रैकिंग के आधार पर ट्रक की संभावित दिशा का निर्धारण कर उसका पीछा शुरू कर दिया। साथ ही दिल्ली पुलिस ने मुरैना (मध्य प्रदेश) जिला कंट्रोल रूम से तत्काल संपर्क कर संदिग्ध मार्ग पर पुलिस कर्मियों को तैनात करने का अनुरोध किया। दिल्ली पुलिस की ओर से साझा की गई सूचना पर कार्रवाई करते हुए मुरैना पुलिस ने संभावित स्थान पर पहुंची, लेकिन तब तक चोरी किया गया ट्रक उस स्थान से जा चुका था। दिल्ली पुलिस टीम ने ट्रक की नई लोकेशन एवं मूवमेंट पैटर्न के बारे में मुरैना कंट्रोल रूम को साझा की। उसके बाद उस जगह से ट्रक को बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article