{"_id":"69c6f40e82adeb97270dd1ca","slug":"a-young-woman-was-slapped-for-not-reducing-the-price-of-washing-a-blanket-by-rs-50-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1271809-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कंबल धुलाई का दाम 50 रुपये कम न करने पर युवती को मारा थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कंबल धुलाई का दाम 50 रुपये कम न करने पर युवती को मारा थप्पड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के जेल बाईपास सड़क स्थित एक ड्राई क्लीनर्स में कंबल धुलाई का दाम 50 रुपये कम न करने पर महिला ने रिसेप्शन पर कार्यरत युवती को थप्पड़ जड़ दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। युवती ने शाहपुर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के जेल बाईपास सड़क स्थित वस्त्रा ड्राई क्लीनर्स हैं। जहां प्रीति कुमारी ड्राई क्लीनर के रिसेप्शन पर काम करती हैं। शुक्रवार शाम इसी क्षेत्र की एक महिला एक व्यक्ति के साथ पहुंची और धुलने के लिए दी गई कंबल मांगने लगी। युवती ने कंबल निकाल कर दे दिया। आरोप है कि महिला ने 750 रुपये में 50 रुपये कम कराने लगी। जब कम नहीं किया तो महिला ने युवती से कहासुनी कर बदसलूकी की। इसी दौरान महिला ने युवती पर थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी ड्राई क्लीनर मलिक और पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
Trending Videos