बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   AIIMS: Food inspection team found expired snacks in mess

एम्स : मेस में भोजन की जांच करने गई टीम को मिला एक्सपायरी नमकीन

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
AIIMS: Food inspection team found expired snacks in mess
विज्ञापन
- भोजन में कीड़ा मिलने की हुई जांच, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ईडी को सौंपी रिपोर्ट
Trending Videos

- मेस की व्यवस्था में मिली खामियां, रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। एम्स के मेस में भोजन की जांच करने गई खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को एक्सपायर्ड नमकीन का एक पैकेट मिला। नमकीन एक दिन पहले ही एक्सपायर हो गया था। टीम ने उसे मौके पर नष्ट कर दिया। इसके साथ ही टीम ने किचन में साफ-सफाई के निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात मेस के भोजन में कीड़ा मिलने का मामला सामने आया था। इसके बाद रविवार को छात्रों ने एम्स प्रशासन से शिकायत दर्ज कराई। मामले का संज्ञान लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सोमवार की रात एम्स की मेस में जांच करने पहुंची थी। टीम ने भोजन की गुणवत्ता की जांच की और किचन को देखा। टीम ने किचन में सफाई व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए। इसी दौरान मेस में एक नमकीन का पैकेट मिला जो एक दिन पहले ही एक्पायर हो गया था। टीम ने उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया। मंगलवार को टीम ने अपनी रिपोर्ट कार्यकारी निदेशक को सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने बताया कि एक पैकेट नमकीन मिला था जो एक दिन पहले ही एक्सपायर हो चुका था। टीम ने मेस में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। छात्रों के खाने और स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर मेस में विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed