सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Five teenagers went to bathe in the Rapti river in Gorakhpur, four missing, one recovered

4 बच्चे साइकिल छोड़ हुए लापता: राप्ती नदी में नहाने गए पांच किशोर, एक किशोर बाहर आया- 4 के डूबने की आशंका

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Thu, 02 Apr 2026 11:06 AM IST
विज्ञापन
सार

कैंट इलाके के रानीडीहा निवासी अमन उर्फ बीरू राजभर अपने दोस्त विवेक निषाद, भैरोपुर निवासी गगन पासवान, अनिकेत यादव व राजकरन उर्फ टाइमपास एक साथ घर से निकला था। सभी की उम्र 13-14 वर्ष के बीच है। पांचों खोराबार थाना क्षेत्र के मिर्जापुर पीपा पुल के पास राप्ती नदी में नहाने के लिए गए। नहाने के दौरान ही वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

Five teenagers went to bathe in the Rapti river in Gorakhpur, four missing, one recovered
रोते बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

कैंट इलाके के रानीडीहा निवासी पांच किशोर खोराबार इलाके के मिर्जापुर में मंगलवार शाम छह बजे राप्ती नदी में नहाने के दौरान डूब गए। इसमें से एक किशोर किसी तरह बाहर आ गया जबकि चार लापता हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से डूबे चार किशोरों की तलाश कराई लेकिन देर शाम तक उनका पता नहीं चला।

Trending Videos


घटना की सूचना पर डीएम दीपक मीणा, एसएसपी डाॅ. कौस्तुभ भी मौके पर पहुंचे थे। कैंट इलाके के रानीडीहा निवासी अमन उर्फ बीरू राजभर अपने दोस्त विवेक निषाद, भैरोपुर निवासी गगन पासवान, अनिकेत यादव व राजकरन उर्फ टाइमपास एक साथ घर से निकला था। सभी की उम्र 13-14 वर्ष के बीच है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांचों खोराबार थाना क्षेत्र के मिर्जापुर पीपा पुल के पास राप्ती नदी में नहाने के लिए गए। नहाने के दौरान ही वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। किसी तरह से राजकरन बच गया और भागकर घर चला गया। उधर, अन्य किशोरों के घर नहीं पहुंचने पर परिजन उनकी तलाश करने लगे।

इसी बीच पुलिस को भी किसी ने वारदात की जानकारी दे दी। पुलिस टीम मौके पर राप्ती नदी किनारे पहुंची तो परिजन भी आ गए। नदी किनारे चप्पल, मोबाइल फोन व कपड़ा मिलने पर परिजनों ने पहचान लिया। चारों की साइकिल भी वहीं मिली। इसके बाद नदी में तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस को पता चला कि इनके साथ राजकरन भी था। पुलिस ने उसे खोजा तो वह घर पर मिला। राजकरन ने बताया कि सभी नदी में डूब गए हैं।्
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed