बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Weather: Winds blowing at a speed of 30 km per hour

मौसम : 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Weather: Winds blowing at a speed of 30 km per hour
विज्ञापन
- सुबह कोहरा, दोपहर में घने बादल और हुई हल्की बूंदाबांदी, आज से साफ रहेगा मौसम
Trending Videos


- मंगलवार को तापमान अधिकतम 24.5 और न्यूनतम 10.9 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मौसम का मिजाज मंगलवार को फिर बदला-बदला रहा। सुबह घना कोहरा छाए रहने से वाहन चलाने में दिक्कतें आईं तो दोपहर में 30 किमी प्रतिघंटा से चली हवाओं के कारण हर जगह धूल उड़ती रही। आसमान में बादल छाए लेकिन हल्की बूंदाबांदी के बाद छंट गए। बुधवार से अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं।

मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल मंडराने लगे थे। इस दौरान हवाएं कभी तेज तो कभी धीमी हो रही थी। हवा की गति 30 किमी प्रतिघंटा तक दर्ज किया गया। इस दौरान धूल उड़ने से बाहर निकले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दोपहर दो बजे के बाद घने बादल छाने लगे। तीन बजे के बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई तो लगा कि तेज बारिश हो सकती है लेकिन कुछ ही समय बाद बादल छंट गए। बूंदाबांदी इतनी कम थी कि उसे गेज पर मापा नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक था। इसी तरह न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री दर्ज किया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक था।

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि मंगलवार को गोरखपुर में हवाओं की गति 20-30 किमी तक प्रतिघंटा रही। सिस्टम के कारण तेज और घुमावदार हवाएं चलीं। बुधवार से कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। इस दौरान सुबह कहीं-कहीं कोहरा पड़ सकता है। बृहस्पतिवार से मध्यम से तेज हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed