बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi took cognizance of the Mirzapur Ghat accident in Gorakhpur and issued instructions.

मिर्जापुर घाट हादसा: CM योगी ने हादसे का लिया संज्ञान, घाटों की सुरक्षा व राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Thu, 02 Apr 2026 12:11 PM IST
विज्ञापन
सार

इसके अलावा, गोरखपुर प्रवास के दौरान बुधवार को सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। विकास से जुड़े निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने सभी कार्यों में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखने के साथ समय से पूरा कराने को कहा।

CM Yogi took cognizance of the Mirzapur Ghat accident in Gorakhpur and issued instructions.
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के मिर्जापुर घाट हादसे का संज्ञान लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि तत्काल मौके पर संबंधित अधिकारी पहुंचे। बच्चों के राहत बचाव कार्य में तेजी लाएं। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने आगामी पर्वों को देखते हुए सभी घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम करने के दिए भी निर्देश दिए।

Trending Videos


इसके अलावा, गोरखपुर प्रवास के दौरान बुधवार को सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। विकास से जुड़े निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने सभी कार्यों में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखने के साथ समय से पूरा कराने को कहा। सीएम ने कहा कि किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जो परियोजनाएं दो तिहाई से अधिक पूरी हो चुकी हैं उन्हें मानसून की दस्तक से पहले फाइनल कराएं। इस बात का ख्याल रखें कि बरसात होने पर कहीं भी जलभराव न होने पाए।

सीएम योगी बुधवार देर शाम गोरखनाथ मंदिर के सभाकक्ष में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने यह संकेत भी दिए कि वह अपने अगले दौरे पर घंटाघर के बंधु सिंह पार्क बने मल्टीलेवल पार्किंग सह कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण और पांडेयहाता क्षेत्र में बनने वाले नए कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास कर सकते हैं।

सीएम ने कहा कि हर विकास परियोजना की एक समय सीमा तय होती है और उसे उसी अवधि में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाना सुनिश्चित किया जाए। यह व्यावहारिक रूप से समझना होगा कि बरसात का मौसम शुरू होने पर खुले में होने वाला निर्माण कार्य प्रभावित होता है इसलिए विकास की जितनी भी परियोजनाओं पर काम चल रहा है, उनसे संबंधित अधिकाधिक निर्माण कार्य बरसात से पहले पूरे कर लिए जाएं।

समय रहते सभी नालों की सफाई का काम पूरा करने का निर्देश देने के साथ सीएम योगी ने कहा कि जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए गोड़धोइया नाला परियोजना पर गंभीरता से ध्यान देकर इसे जल्द पूर्ण कराने का प्रयास हो। समीक्षा बैठक में सीएम योगी ने कहा कि अभी बारिश का मौसम शुरू होने में समय है लेकिन समय रहते यह सुनिश्चित करना होगा कि बरसात होने पर कहीं भी जलभराव न होने पाए।

जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए पिछले कुछ वर्षों में काफी अच्छा काम हुआ है, इसे लगातार उत्कृष्टता की ओर ले जाने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विरासत गलियारा के निर्माण की प्रगति, घंटाघर स्थित बंधु सिंह पार्क में बने मल्टीलेवल पार्किंग सह कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स की अद्यतन स्थिति के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने पांडेयहाता में बनने वाले नए कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स की कार्ययोजना के बारे में पूछा।

उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि वे अपने स्तर पर लोकार्पण और शिलान्यास की पूरी तैयारी रखें। सीएम योगी ने पटरी कारोबारी के व्यवस्थित पुनर्वास पर जोर देते हुए यह निर्देश भी दिए कि पटरी व्यापारियों को वेंडिंग जोन में सम्मानजनक जगह और पूरी सहूलियत दी जाए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed