सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dry tree collapses near Gorakhpur Railway GM office, one bike rider killed, another injured

सूखा पेड़ अचानक से गिरा: कटहल का सूखा पेड़ बाइक सवार पर गिरा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रुप से घायल

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Thu, 02 Apr 2026 11:23 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रमोद पाल और जितेंद्र शुक्ल अपराह्न करीब चार बजे बाइक से शास्त्री चौक से घर की ओर जा रहे थे। वह रेलवे जीएम ऑफिस के सामने पहुंचे थे, तभी सड़क किनारे खड़ा कटहल का सूखा पेड़ अचानक गिर गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 

Dry tree collapses near Gorakhpur Railway GM office, one bike rider killed, another injured
मृतक जितेंद्र शुक्ला( फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

कैंट थाना क्षेत्र में रेलवे जीएम कार्यालय रोड स्थित एक जर्जर कटहल का सूखा पेड़ अचानक वहां से निकल रहे बाइक सवारों के ऊपर गिर गया। हादसे में बाइक सवार बिछिया निवासी जितेंद्र शुक्ल (38) की मौत हो गई, जबकि उनके साथी व पत्रकार प्रमोद पाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

Trending Videos


थाना प्रभारी संजय सिंह के अनुसार, प्रमोद पाल और जितेंद्र शुक्ल अपराह्न करीब चार बजे बाइक से शास्त्री चौक से घर की ओर जा रहे थे। वह रेलवे जीएम ऑफिस के सामने पहुंचे थे, तभी सड़क किनारे खड़ा कटहल का सूखा पेड़ अचानक गिर गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जितेंद्र शुक्ल की नाजुक स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर किया। परिजन उन्हें पहले एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

वहीं, स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समय रहते पेड़ों की छंटाई और सूख चुके पेड़ों को न हटाने की व्यवस्था के चलते ऐसे हादसे हो रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर शहर में सड़क किनारे खड़े खतरनाक पेड़ों के रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed