{"_id":"69ab44056ee07d0c7d05773f","slug":"on-international-womens-day-women-will-be-responsible-for-running-trains-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1249365-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कल ट्रेन चलाने से लेकर टिकट बनाएंगी महिलाएं...सुरक्षा का जिम्मा भी संभालेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कल ट्रेन चलाने से लेकर टिकट बनाएंगी महिलाएं...सुरक्षा का जिम्मा भी संभालेंगी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आठ मार्च को महिला कर्मचारी पैसेंजर ट्रेन चलाने, टिकट बनाने और रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगी। इसके साथ ही स्टेशन की साफ-सफाई और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी पूरी तरह महिला कर्मचारियों पर होगी। अलग-अलग स्टेशनों पर उन्हें विशेष कार्य सौंपे गए हैं। सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में सुबह 7:30 बजे से ‘शक्ति वॉक’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें महिला खिलाड़ी और महिला रेल कर्मचारी भाग लेंगी।
गोरखपुर जंक्शन स्टेशन के रूट रिले इंटरलॉकिंग (आरआरआई) पैनल, स्टेशन संचालन और टिकट बुकिंग की जिम्मेदारी भी महिलाओं के पास होगी। टिकट जांच, यात्री आरक्षण, टिकट बुकिंग, साफ-सफाई और सुरक्षा का कार्य महिला रेल कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। कोचिंग डिपो में तैनात महिला तकनीशियनों की ओर से ट्रेनों के अनुरक्षण का कार्य किया जाएगा। मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री, गोरखपुर में लिनेन की धुलाई और रख-रखाव का पूरा कार्य भी महिलाएं ही करेंगी। वाराणसी मंडल में सवारी ट्रेनों का संचालन महिला लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर (गार्ड) द्वारा किया जाएगा, जिसमें गोरखपुर से वाराणसी और छपरा रूट पर जाने वाली पैसेंजर ट्रेनें भी शामिल हैं। यांत्रिक कारखाना, गोरखपुर में महिलाओं की भूमिका पर आधारित ‘महिला सशक्तिकरण’ पुस्तक का विमोचन और संगोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। आरपीएफ के ‘मेरी सहेली’ अभियान के तहत अकेली यात्रा कर रही महिला यात्रियों से मिलकर महिला जवान उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर की उपस्थिति में 11 मार्च को रेलवे प्रेक्षागृह में अपराह्न 3:30 बजे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Trending Videos