सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   On March 31, consumers were mistreated at a relative's gas agency in Nausad.

LPG Cylinder Black Marketing: सिलिंडर की कालाबाजारी, आशीष इंडेन गैस एजेंसी का संचालक गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 02 Apr 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
सार

मंगलवार को भी नौसड़ स्थित गैस एजेंसी पर पवन कुमार वर्मा ने उपभोक्ताओं से केवाईसी कराने के लिए गैस पाइप देकर 240 रुपये वसूल रहा था। इसे लेकर उसने उपभोक्ता से बदसलूकी कर मारने की धमकी भी थी। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडेय के अनुसार, आरोपी अफवाहों का लाभ उठाकर अधिक मुनाफा कमाने के लिए यह अवैध कारोबार कर रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है। अन्य की तलाश की जा रही है।

On March 31, consumers were mistreated at a relative's gas agency in Nausad.
गिरफ्तार गैस एजेंसी संचालक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

पुलिस ने घरेलू गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी और उपभोक्ताओं से बदसलूकी के आरोपी आशीष इंडेन गैस एजेंसी के संचालक पवन कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को हुई इस कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Trending Videos


गीडा थाना क्षेत्र के नौसड़ स्थित बस स्टैंड के पीछे खाली स्थान पर बीते 11 मार्च को गैस सिलिंडरों की अवैध बिक्री की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर पूर्ति निरीक्षक शिवाश्रय सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारा। मौके पर एक वाहन में बड़ी संख्या में भरे हुए सिलिंडर बरामद किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि गैस सिलिंडर पीपीगंज स्थित एजेंसी संचालक पवन कुमार वर्मा के थे। आरोप है कि वह नौसड़ में अपने रिश्तेदार की कन्हैया गैस एजेंसी पर भेजकर निर्धारित कीमत से अधिक दाम पर बिकवा रहा था। पवन ही कन्हैया एजेंसी का भी संचालन करता था।

मामले में पूर्ति विभाग की तहरीर पर गीडा थाने में पवन कुमार वर्मा, कर्मचारी शुभम जायसवाल, ट्रक चालक अली मोहम्मद और मेसर्स प्रेस्टीज मूवर्स के संचालक योगेंद्र राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। प्रारंभिक कार्रवाई के दौरान पुलिस ने संचालक को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान किया था।  बाद में विवेचना में कालाबाजारी की पुष्टि होने पर उसे मुख्य आरोपी मानते हुए गिरफ्तार किया गया।

मंगलवार को भी नौसड़ स्थित गैस एजेंसी पर पवन कुमार वर्मा ने उपभोक्ताओं से केवाईसी कराने के लिए गैस पाइप देकर 240 रुपये वसूल रहा था। इसे लेकर उसने उपभोक्ता से बदसलूकी कर मारने की धमकी भी थी।
प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडेय के अनुसार, आरोपी अफवाहों का लाभ उठाकर अधिक मुनाफा कमाने के लिए यह अवैध कारोबार कर रहा था। फिलहाल अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed