{"_id":"69e69540d73de4a6d30cc479","slug":"on-monday-there-was-a-queue-from-the-opd-to-the-night-shelter-the-youth-complained-to-the-police-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1055-1296268-2026-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: गोरखपुर एम्स में लगी लाइन का वीडियो बना रहे थे युवक, गार्डों ने पीटा- पहले गाली दी...फिर पैर से मारा धक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गोरखपुर एम्स में लगी लाइन का वीडियो बना रहे थे युवक, गार्डों ने पीटा- पहले गाली दी...फिर पैर से मारा धक्का
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
सार
एम्स में गार्डों की पिटाई और बदसलूकी के शिकायत 15 से ज्यादा लोग पुलिस से शिकायत कर चुके हैं। पुलिस ने एम्स प्रशासन के गार्डों के संबंध में जानकारी मांगी है लेकिन अब तक नहीं दी गई। पुलिस ने नोटिस भी भेजा है लेकिन एम्स प्रशासन ने चुप्पी साध ली है। लोगों का कहना है कि एम्स प्रशासन गार्डों को बचा रहा है।
गोरखपुर एम्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
गोरखपुर एम्स में पंजीकरण के लिए लगी लाइन का वीडियो बनाना दो युवकों को सोमवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि गार्डों ने युवकों को पीटकर उनका मोबाइल फोन छीन लिया और कॉलर पकड़कर ओपीडी में खींच ले गए। आरोप है कि उन्हें वहां भी पीटा गया। युवकों ने एम्स थाना पुलिस से शिकायत की है।
Trending Videos
एम्स में सोमवार को ओपीडी से रैन बसेरा तक लंबी लाइन लगी थी। काफी अधिक भीड़ होने से गार्ड भी लगाए गए थे। कुशीनगर के तमकुहीराज के वीरेंद्र ने बताया कि वह 75 वर्षीय पिता का एम्स के नेत्र रोग विभाग में उपचार कराते हैं। डाक्टरों ने ऑपरेशन के लिए कहा था और सोमवार को भर्ती होने के लिए बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को ऑपरेशन होना है। वीरेंद्र ने बताया कि सुबह ही एम्स पहुंच गया। यहां पर्चा बनवाने के लिए लंबी लाइन लगी देख वीडियो बनाने लगा। मकसद था कि गांव में जाकर दिखाऊंगा कि एम्स में अच्छा उपचार होने के कारण इतने रोगी आते हैं।
इसी बीच एक गार्ड ने गाली देते हुए पैर से धक्का मार दिया। कुछ ही देर में चार-पांच गार्ड आ गए और पीटते हुए मुझे लेकर अंदर चले गए। मोबाइल फोन भी छीन लिया। वीरेंद्र ने बताया कि गार्ड कह रहे थे कि यहां सिर्फ हम ही वीडियो बना सकते हैं। इसी तरह एक और युवक को गार्डों ने जमकर पीटा। वहीं एक युवक को गार्डों ने पीटना शुरू किया तो वह किसी तरह चंगुल से छूटकर भाग निकला।

पुलिस के नोटिस का भी नहीं दे रहे जवाब
एम्स में गार्डों की पिटाई और बदसलूकी के शिकायत 15 से ज्यादा लोग पुलिस से शिकायत कर चुके हैं। पुलिस ने एम्स प्रशासन के गार्डों के संबंध में जानकारी मांगी है लेकिन अब तक नहीं दी गई। पुलिस ने नोटिस भी भेजा है लेकिन एम्स प्रशासन ने चुप्पी साध ली है। लोगों का कहना है कि एम्स प्रशासन गार्डों को बचा रहा है।
माइक से ही गाली देने लगते हैं गार्ड
देवरिया से आए मनोज सिंह ने कहा कि एम्स में गार्डों की मनमानी इतनी बढ़ गई है कि वह माइक से ही लोगों को गाली देने लगते हैं। सोमवार सुबह गार्ड लाइन में लगे बुजुर्गों को भी गाली देने से नहीं चूक रहे थे। कोई थककर बैठने की कोशिश कर रहा था तो गार्ड खड़े ही रहने को कह रहे थे। गार्ड अपने चहेतों को तो अंदर जाने देते हैं।

कमेंट
कमेंट X