सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Diesel Price Hike Increases Freight Cost From Gorakhpur To Delhi By Rs 16000, Food Items Costlier

महंगाई का डबल अटैक: गोरखपुर से दिल्ली भेजना 16 हजार महंगा, दाल-तेल-ड्राई फ्रूट्स के दाम बढ़े

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 20 May 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
सार

व्यापारियों के अनुसार डीजल महंगा होने के बाद ट्रांसपोर्टरों ने भाड़ा बढ़ा दिया है। गोरखपुर से 16 टन का ट्रक दिल्ली भेजने में पहले 40 हजार लगते थे, अब 56 हजार देने पड़ रहे हैं। नेपाल और बिहार के लिए भी 11 हजार रुपये तक भाड़ा बढ़ गया है।पहले माल ढुलाई पर करीब 2.5 रुपये प्रति किलो खर्च आता था, अब यह 3.5 रुपये किलो पहुंच गया है। महेवा मंडी के व्यापारी पवन सिहांनियां ने बताया कि ढुलाई लागत बढ़ने से खाद्यान्न के दाम बढ़े हैं। इसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।

Diesel Price Hike Increases Freight Cost From Gorakhpur To Delhi By Rs 16000, Food Items Costlier
सांकेतिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का असर अब माल ढुलाई और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर साफ दिखाई देने लगा है। ट्रांसपोर्टरों ने सप्ताह भर पहले से भाड़ा बढ़ा दिया है जिससे व्यापारियों लागत बढ़ गई है। इसके चलते ड्राई फ्रूट्स और खाद्यान्न की कीमतों में 10 से 20 रुपये प्रति किलो बढ़ोत्तरी हो गई है।
Trending Videos


व्यापारियों के अनुसार, डीजल का मूल्य बढ़ने के बाद ट्रांसपोर्टरों ने भाड़ा बढ़ाया है। गोरखपुर से एक ट्रक ( 16 टन) माल दिल्ली भेजने में 40 हजार रुपये भाड़ा लगता था जो बढ़कर अब 56 हजार हो गया है। इसी तरह नेपाल और बिहार तक 11 हजार रुपये तक भाड़ा अधिक देना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि पहले जहां माल ढुलाई पर करीब 2.5 रुपये प्रति किलो भाड़ा लगता था, वहीं अब यह बढ़कर 3.5 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। भाड़ा बढ़ने से सरसों तेल, रिफाइंड, चावल, दाल समेत कई खाद्य वस्तुओं की कीमते बढ़ गई हैं। भविष्य अन्य जरूरी सामान भी महंगे हो सकते हैं।

महेवा मंडी के व्यापारी पवन सिहांनियां ने बताया कि डीजल का दाम बढ़ने से माल भाड़ा बढ़ा है क्योंकि माल की ढुलाई बढ़ने से लागत बढ़ गई है। इसके चलते खाद्यान्न के सामान का दाम भी बढ़ा है। इसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।

गोरखपुर किराना कमेटी के अध्यक्ष गोपाल जायसवाल ने बताया कि ड्राई फ्रूट कारोबार पर भी असर पड़ा है। ईरान से पिस्ता की आवक प्रभावित होने के कारण बाजार में इसकी कमी हो गई है। शॉर्टेज बढ़ने से पिस्ता समेत अन्य ड्राई फ्रूट्स के दाम भी बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

इन सामग्रियों के बढ़े दाम
0- सरसों तेल:
170 से बढ़कर 180 रुपये/लीटर
0- रिफाइंड: 150 से बढ़कर 160 रुपये/लीटर

0- बासमती चावल: 115 से बढ़कर 120 रुपये/किलो
0- अरहर दाल: 115 से बढ़कर 120 रुपये/किलो

0- बादाम: 850 से बढ़कर 900 रुपये/किलो
0- काजू बढ़िया: 880 से बढ़कर 900 रुपये/किलो

0-खड़ी मिर्च: 250 से बढ़कर 280 रुपये/किलो
0-रिफाइन; 150 से बढ़कर 160 रुपये प्रति लीटर

0-बासमती चावल- 115 से बढ़कर 120 रुपये किलो
0-अरहर दाल- 115 से बढ़कर 120 रुपये किलो

0-बादाम -850 से बढ़कर 900 रुपये किलो

0-काजू बढि़या- 880 से बढ़कर 900 रुपये किलो

0-खड़ा मिर्चा- 250 से बढ़कर 280 रुपये किलो हो गया है।

जानिए, कितना बढ़ा माल भाड़ा (रुपये में)
 
रूट पहले अब
गोरखपुर से नई दिल्ली ₹40,000 ₹56,000
गोरखपुर से नेपाल ₹45,000 ₹56,000
गोरखपुर से वाराणसी ₹45,000 ₹54,000
गोरखपुर से बिहार ₹64,000 ₹75,000

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed