{"_id":"6a0cd0c868d8c11e350b2aa9","slug":"abvp-workers-enraged-by-the-hostel-not-starting-even-after-three-years-staged-a-protest-at-vikas-bhawan-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1326062-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 25 करोड़ का छात्रावास, फिर भी सुविधाओं का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 25 करोड़ का छात्रावास, फिर भी सुविधाओं का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 20 May 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- तीन साल बाद भी छात्रावास शुरू नहीं होने से भड़के अभाविप कार्यकर्ता, विकास भवन पर किया प्रदर्शन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में अनुसूचित जाति-जनजाति 150 छात्राओं के लिए 25 करोड़ रुपये की लागत से बना छात्रावास अब तक शुरू नहीं हो सका है। सीवर लाइन, बिजली कनेक्शन जैसी बुनियादी सुविधाएं वहां नहीं हैं। इसे लेकर मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विकास भवन स्थित समाज कल्याण विभाग कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।
परिषद के कार्यकर्ताओं ने सीडीओ त्रिपुरेश तिवारी को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह भी मौजूद रहे। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रहितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जल्द छात्रावास में अन्य कार्य कराए जाएं, ताकि नए सत्र से इसका संचालन शुरू हो सके।
अभाविप के विश्वविद्यालय इकाई मंत्री अरविंद मिश्र ने कहा कि छात्रावास का निर्माण पूरा होने के बाद भी उसका हस्तांतरण और संचालन शुरू न होना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने मांग की कि सभी तकनीकी और संरचनात्मक कमियों को समयबद्ध तरीके से दूर कर छात्रावास तत्काल विश्वविद्यालय को सौंपा जाए।
विज्ञापन
Trending Videos