सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur: SI Aviral Mishra Line Attached For Misbehaving With Bharohiya Block Pramukh

ब्लॉक प्रमुख से अभद्रता पड़ी भारी: कैंपियरगंज के दरोगा अविरल मिश्रा लाइन हाजिर, विभागीय जांच शुरू

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 20 May 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
सार

सोमवार सुबह एक ईंट भट्ठे पर मिट्टी लदा वाहन जा रहा था, जिसे कैंपियरगंज थाने में तैनात दरोगा अविरल मिश्रा ने रोक लिया। चालक ने इसकी सूचना ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह को दी। आरोप है कि फोन पर बातचीत के दौरान दरोगा ने ब्लॉक प्रमुख से अभद्र व्यवहार किया। मामला यहीं नहीं रुका। सोमवार शाम दरोगा करीब 6 पुलिसकर्मियों के साथ ईंट भट्ठे पर पहुंचे। वहां कर्मचारियों से अभद्रता की और चेतावनी दी कि आगे भट्ठे पर मिट्टी का परिवहन हुआ तो कार्रवाई होगी।

Gorakhpur: SI Aviral Mishra Line Attached For Misbehaving With Bharohiya Block Pramukh
पुलिसकर्मी निलंबित। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

गोरखपुर के भरोहिया ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह से अभद्रता और दबाव बनाने के आरोप में कैंपियरगंज थाने में तैनात दरोगा अविरल मिश्रा को लाइनहाजिर कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। एसपी नार्थ की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने कार्रवाई की।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह एक ईंट भट्ठे पर मिट्टी लदा वाहन जा रहा था, जिसे कैंपियरगंज थाने में तैनात दरोगा अविरल मिश्रा ने रोक लिया। चालक ने इसकी सूचना भरोहिया ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह को दी। आरोप है कि इसके बाद फोन पर हुई बातचीत के दौरान दरोगा ने ब्लॉक प्रमुख से अभद्र व्यवहार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख का आरोप है कि मामला यहीं नहीं रुका। सोमवार शाम दरोगा अपने साथ करीब छह पुलिसकर्मियों के साथ ईंट भट्ठे पर पहुंचे और वहां कर्मचारियों से अभद्रता की। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि आगे भट्ठे पर मिट्टी का परिवहन हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।

घटना से आहत ब्लॉक प्रमुख मंगलवार को पुलिस कार्यालय पहुंचे और एसएसपी डॉ. कौस्तुभ से शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार को सौंपी गई। जांच में ईंट भट्ठे पर पुलिस के पहुंचने और फोन पर अभद्रता के आरोपों की पुष्टि हुई। इसके बाद एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से दारोगा अविरल मिश्रा को लाइनहाजिर कर दिया। साथ ही विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed