{"_id":"6a0ccfa7f544ebf8ba005dc8","slug":"the-womans-body-was-kept-in-a-new-box-grp-is-questioning-shopkeepers-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1326982-2026-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में बक्से में मिली थी कटी लाश: 5 स्टेशन निशाने पर, दुकानदारों से पूछताछ कर रही GRP- यहां से चढ संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में बक्से में मिली थी कटी लाश: 5 स्टेशन निशाने पर, दुकानदारों से पूछताछ कर रही GRP- यहां से चढ संदिग्ध
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
सार
17 मई को छपरा से गोमतीनगर लखनऊ पहुंची ट्रेन के स्लीपर कोच में नए बक्से में महिला का शव मिला था। 17 दिन बाद भी मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। कातिल की तलाश में जुटी जीआरपी की टीमें लगातार सीसीटीवी खंगाल रही हैं। महिला की लाश नए बक्से में रखी थी। ऐसे में जांच टीम अब बक्सा बेचने वाले दुकानदारों से भी पूछताछ करेगी। जीआरपी ने स्थानीय पुलिस से भी मदद ली है।
ट्रेन के कोच में मिला था महिला का शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस (15114) के स्लीपर कोच में रखे एक बक्से में मिली महिला की लाश की जांच के मामले में जीआरपी को अभी तक अहम सुराग हाथ नहीं लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक, कप्तानगंज से तमकुहीरोड के बीच पांच स्टेशनों को जांच के मुख्य दायरे में रखा गया है।
Trending Videos
महिला की लाश नए बक्से में रखी गई थी, ऐसे में जांच टीम बक्सा बेचने वालों से भी पूछताछ कर सकती है। पुलिस स्टेशनों के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगालेगी। 17 मई को छपरा से चलकर गोमतीनगर (लखनऊ) स्टेशन पहुंची ट्रेन के स्लीपर कोच एस-वन में एक बक्से में महिला का कटा हुआ शव मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। कातिल की खोजबीन में जुटी जीआरपी की टीमें लगातार रास्ते में पड़ने वाले स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही हैं। अब तक कहीं भी कोई संदिग्ध नहीं मिला है और न ही कोई बक्सा लाता दिखा।
लखनऊ से गोरखपुर कैंट तक सभी स्टॉपेज वाले स्टेशनों के सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा चुकी है। जांच में जुटी टीमों को शक है कि छोटे स्टेशनों पर ही लाश वाले बक्से को ट्रेन में रखा गया है। खासकर ऐसे स्टेशन जहां यात्रियों के चढ़ने की संख्या काफी कम होती है। इसी आधार पर जीआरपी जांच में जुटी है।
लखनऊ से गोरखपुर कैंट तक सभी स्टॉपेज वाले स्टेशनों के सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा चुकी है। जांच में जुटी टीमों को शक है कि छोटे स्टेशनों पर ही लाश वाले बक्से को ट्रेन में रखा गया है। खासकर ऐसे स्टेशन जहां यात्रियों के चढ़ने की संख्या काफी कम होती है। इसी आधार पर जीआरपी जांच में जुटी है।
मंगलवार को लखनऊ जीआरपी की टीमें कप्तानगंज पहुंचीं व जांच-पड़ताल की। अब कप्तानगंज, रामकोला, पडरौना, दुधही और तमकुहीरोड स्टेशन जांच के दायरे में हैं। यहां स्टेशन से लेकर प्रवेश द्वार के बाहर दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं। जीआरपी ने स्थानीय पुलिस से भी मदद ली है।
इस संबंध में एसपी जीआरपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। लखनऊ की जांच टीम को पूरा सहयोग किया जा रहा है।
इस संबंध में एसपी जीआरपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। लखनऊ की जांच टीम को पूरा सहयोग किया जा रहा है।