{"_id":"69cd893291f69b54ac0ea9eb","slug":"some-major-intersections-in-the-city-often-face-traffic-jams-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1276754-2026-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिखा रेड सिग्नल तो अब: गूगल मैप पर दिखा रेड सिग्नल...तो जाम हटाने पहुंचेगी पुलिस की 'स्पेशल टीम'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिखा रेड सिग्नल तो अब: गूगल मैप पर दिखा रेड सिग्नल...तो जाम हटाने पहुंचेगी पुलिस की 'स्पेशल टीम'
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
सार
शहर के कई प्रमुख चौराहों पर आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। खासतौर पर नौसड़, काली मंदिर से गणेश चौक और मेडिकल कॉलेज रोड ऐसे स्थान हैं, जहां सबसे ज्यादा ट्रैफिक अलर्ट देखने को मिलता है। इन इलाकों को फिलहाल प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित कर वहां पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है।
red light traffic signal
- फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन
विस्तार
शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस ने अब तकनीक का सहारा लिया है। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ की पहल पर अब गूगल मैप्स के जरिये जाम की निगरानी की जाएगी। जिस भी सड़क पर गूगल मैप पर रेड सिग्नल दिखाई देगा, वहां तुरंत पुलिस की विशेष टीम पहुंचकर जाम हटाने का काम करेगी।
दरअसल, शहर के कई प्रमुख चौराहों पर आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। खासतौर पर नौसड़, काली मंदिर से गणेश चौक और मेडिकल कॉलेज रोड ऐसे स्थान हैं, जहां सबसे ज्यादा ट्रैफिक अलर्ट देखने को मिलता है। इन इलाकों को फिलहाल प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित कर वहां पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है।
Trending Videos

एसएसपी के निर्देश पर पहले से ही 22 पुलिसकर्मियों की एक टीम बाइक के जरिये शहर में लगातार गश्त कर रही है। ये जवान नौसड़ से बेतियाहाता और गोलघर जैसे व्यस्त इलाकों में घूमकर सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाते हैं और माइक के जरिये लोगों को जागरूक भी करते हैं।
इस पहल का असर भी दिखने लगा है और कुछ क्षेत्रों में जाम की समस्या में कमी आई है। हालांकि, अन्य हिस्सों से अब भी जाम की शिकायतें सामने आ रही हैं। इसे ध्यान में रखते हुए अब ट्रैफिक कंट्रोल रूम को भी इस नई तकनीक से जोड़ा गया है। जैसे ही किसी क्षेत्र में जाम की सूचना या रेड अलर्ट मिलता है, पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारु कराने में जुट जाती है।