सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The miscreants entered the house and attacked, beating them with sticks.

Gorakhpur News: दबंगों ने घर में घुसकर किया हमला, लाठी-डंडों से पीटा

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 07 Mar 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
The miscreants entered the house and attacked, beating them with sticks.
विज्ञापन
- खजनी थाना क्षेत्र के बेलभदरा चक का मामला, होली के दिन 20 से अधिक लोगों ने की मारपीट
Trending Videos

- तोड़फोड़ और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार


उनवल। खजनी थाना क्षेत्र के बेलभदरा चक में होली के दिन 20 से अधिक लोगों के घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने ईरम मती पत्नी राधेश्याम की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
ईरम मती पत्नी राधेश्याम के अनुसार, होली के दिन घर के सामने प्रदुम यादव ने 8 से 10 बार घोड़ा दौड़ाया। इससे उनके घर में बंधे पशु डर गए। जब परिवार ने विरोध किया तो घर में घुसकर गालियां देने लगे। इसके बाद प्रदुम ने अपने साथियों को फोन कर बुला लिया। आरोप है कि राम विलास यादव के बेटे लव कुश, बृजेश , महेंद्र, धर्मेंद्र, राम लखन और वीरेंद्र यादव समेत अन्य लोग घर के बाहर इकट्ठा होकर ईंट-पत्थर मारना शुरू कर दिए। विरोध करने पर हमलावर दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए और परिवार के लोगों से मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया कि उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। हमलावरों ने घर का सामान तोड़ते हुए असलहा लहराया और वहां से भाग निकले। घटना की सूचना महिला ने डायल 112 और खजनी थाने को दी। इस संबंध में थाना प्रभारी जयंत सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed