Live
Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 7 अप्रैल को आपके शहर में क्या हुआ
उत्तर प्रदेश के मेरठ से जुड़ी आज - 07-04-2026 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ।
लाइव अपडेट
सेंट्रल मार्केट मामला: सीलिंग पर व्यापारियों का गुस्सा, बाजार बंद कर प्रदर्शन, 9 अप्रैल को मेरठ बंद की तैयारी
मेरठ के सेंट्रल मार्केट में 44 भवनों की सीलिंग के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश है। व्यापारियों ने बाजार बंद कर प्रदर्शन किया और 9 अप्रैल को मेरठ बंद की तैयारी शुरू कर दी है।
और पढ़ेंISI Connection: कैराना में एटीएस की ताबड़तोड़ दबिश, चार संदिग्ध युवक हिरासत में, पाकिस्तान से कनेक्शन की चर्चा
उत्तर प्रदेश एटीएस ने शामली जिले के कैराना में तड़के छापेमारी कर चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे जाली करेंसी और पाकिस्तान कनेक्शन के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ेंMeerut: सेंट्रल मार्केट पर सियासत तेज, अतुल प्रधान बोले-सांसद गोविल को बुलाओ, असली फिल्म तो यहां चल रही है
मेरठ के सेंट्रल मार्केट विवाद पर सरधना विधायक अतुल प्रधान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सांसद अरुण गोविल से हस्तक्षेप की अपील करते हुए कहा कि व्यापारियों की पीड़ा सुनने की जरूरत है।
और पढ़ेंMeerut: व्यापारियों के बीच पहुंचे सपा विधायक अतुल प्रधान ने भाजपा पर किया कटाक्ष, कहा...धोखे की सरकार है भाजपा
Meerut: व्यापारियों के बीच पहुंचे सपा विधायक अतुल प्रधान ने भाजपा पर किया कटाक्ष, कहा...धोखे की सरकार है भाजपा और पढ़ेंSaharanpur: घंटों कतार में लगने के बाद भी नहीं मिल रहे गैस सिलिंडर
Saharanpur: घंटों कतार में लगने के बाद भी नहीं मिल रहे गैस सिलिंडर और पढ़ेंगैस की किल्लत: घंटों लाइन में लगने के बावजूद नहीं मिल रहे सिलिंडर, उपभोक्ताओं में बढ़ा आक्रोश
LPG Crisis: सहारनपुर जनपद के नकुड़ की इंडेन गैस एजेंसी पर गैस सिलिंडर को लेकर भारी अव्यवस्था सामने आई है। उपभोक्ता सुबह छह बजे से लाइन में लगने के बावजूद सिलिंडर नहीं मिलने से परेशान हैं और प्रशासन से जांच की मांग कर रहे हैं।
और पढ़ेंमेरठ सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण: व्यापारियों का आरपार की लड़ाई का एलान, रात भर चलीं बैठकें, सुबह हटाए बोर्ड
मेरठ के सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रातभर अफरा-तफरी का माहौल रहा। दुकानों से बोर्ड हटाए गए, मरीजों को अस्पतालों से शिफ्ट किया गया और व्यापारियों ने आर-पार की लड़ाई का एलान कर दिया है। सुबह से ही व्यापारी सेंट्रल मार्केट में जुटे हैं, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।
और पढ़ेंसेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण: छह स्कूल-छह अस्पताल समेत 44 निर्माण होंगे सील, रात में अस्पतालों से मरीज किए शिफ्ट
मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 44 आवासीय भूखंडों में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों को बंद कर नौ अप्रैल तक निर्माण सील करने का आदेश दिया है। 6 स्कूल, 6 अस्पताल और कई दुकानों पर असर पड़ेगा।
और पढ़ेंअधिवक्ता समीर हत्याकांड: फांसी की सजा का फैसला सुन फीके पड़े चेहरे, 52 पेज में जज ने लिखी ये बात; कब क्या हुआ
Meeut: भावनपुर में माहौल खराब करने का प्रयास, प्राचीन शिव मंदिर में तोड़फोड़, गांव में आक्रोश
मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के किनानगर गांव में प्राचीन जहारवीर मंदिर में शिवलिंग तोड़ने की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर CCTV के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें