फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:01 PM IST
खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.

विज्ञापन
UP Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today in Hindi 17 July 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

02:00 PM, 17-Jul-2026

UP: ब्रिटेन में चमकेगा आगरा का जूता, खत्म हुआ 16% टैक्स; निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार

भारत-यूके व्यापार समझौते के बाद ब्रिटेन में भारतीय चमड़ा और फुटवियर उत्पादों पर लगने वाला 16 प्रतिशत आयात शुल्क खत्म हो गया है। इससे आगरा के जूता उद्योग, एमएसएमई इकाइयों और हजारों कारीगरों को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। और पढ़ें
01:59 PM, 17-Jul-2026

UP: वाहनों के चक्कर में बिखर रहे परिवार, आरटीओ कार्यालय में पहुंच रहे ऐसे केस; जो आपको भी कर देंगे हैरान

आगरा के आरटीओ कार्यालय में हर महीने गाड़ियों की खरीद-फरोख्त और ट्रांसफर को लेकर परिवारों के बीच विवाद के कई मामले पहुंच रहे हैं। मां-बेटी, देवरानी-जेठानी और यहां तक कि दो पत्नियों के बीच भी वाहन को लेकर टकराव सामने आ रहे हैं। और पढ़ें
विज्ञापन
01:56 PM, 17-Jul-2026

दहेज हत्या: पत्नी के कत्ल में काटी 1,195 दिन की जेल, अदालत में नहीं साबित हुए आरोप; पति सहित तीन दोषमुक्त

दहेज हत्या के मामले में एडीजे-19 की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव और गवाहों के विरोधाभासी बयानों के चलते पति, सास और ससुर को दोषमुक्त कर दिया। मृतका का पति करीब 1,195 दिन जेल में रहने के बाद रिहा हुआ।
  और पढ़ें
01:54 PM, 17-Jul-2026

UP: 13 साल पुराने शोध छात्रा हत्याकांड में अंतिम बहस शुरू, अदालत में आमने-सामने आए पक्ष

दयालबाग शैक्षिक संस्थान की शोध छात्रा की हत्या के बहुचर्चित मामले में अदालत में अंतिम बहस शुरू हो गई है। अभियोजन और बचाव पक्ष ने अपनी-अपनी दलीलें पेश कीं, जबकि अगली सुनवाई 23 जुलाई को होगी।
  और पढ़ें
01:51 PM, 17-Jul-2026

UP: IIT ने तैयार की चांद की आर्टिफिशियल मिट्टी, चंद्रमा पर मानव बसावट की तकनीक बना रहे वैज्ञानिक; जानें खास

IIT BHU: आईआईटी बीएचयू के वैज्ञानिकों ने चंद्रमा की सतह जैसी आर्टिफिशियल मिट्टी तैयार की है। इस तकनीक का उपयोग चंद्रमा पर मानव बसावट, निर्माण सामग्री और अन्य वैज्ञानिक प्रयोगों के लिए किया जाएगा। शोधकर्ताओं का मानना है कि यह उपलब्धि भविष्य के चंद्र मिशनों और अंतरिक्ष अनुसंधान को नई दिशा देगी। और पढ़ें
01:51 PM, 17-Jul-2026

बिजनौर: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने से पहले किसान नेता कैलाश लांबा हाउस अरेस्ट

बिजनौर: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने से पहले किसान नेता कैलाश लांबा हाउस अरेस्ट और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
01:50 PM, 17-Jul-2026

UP: डाक विभाग में नौकरी का दिखाया सपना, 15 लाख की ठगी; दंपती पर प्राथमिकी हुई दर्ज

मलपुरा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने डाक विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 15 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
01:47 PM, 17-Jul-2026

बेरहम मकान मालिक: मलबे में दबी छोड़ दी मुन्नी, अपने परिजनों को निकाल लिया; तड़पते हुए चली गई जान

आगरा लोहमंडी के कटघर इलाके में छज्जा गिरने से हुई महिला की मौत के मामले में परिजनों ने मकान मालिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि हादसे के बाद मुन्नी देवी को मलबे में घायल अवस्था में छोड़ दिया गया, जिससे उनकी जान चली गई। और पढ़ें
01:45 PM, 17-Jul-2026

UP: मानसून के बाद सहेजा जाएगा जोहरा बाग, मजबूत की जाएगी बुनियाद; अब 60 लाख से होगा संरक्षण

दो साल पहले भारी बारिश में ढहे जोहरा बाग के बुर्ज का संरक्षण कार्य अब मानसून के बाद शुरू होगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण पहले चरण में इसके संरक्षण पर 60 लाख रुपये खर्च करेगा। और पढ़ें
01:45 PM, 17-Jul-2026

Baghpat: खेती में आई नई तकनीक, मिट्टी की जांच अब होगी आसान, किसानों को दिखाया ‘धरती का डॉक्टर’

बागपत की रमाला सहकारी चीनी मिल में ‘धरती का डॉक्टर’ मशीन का प्रदर्शन किया गया। किसानों को मिट्टी के 12 आवश्यक पोषक तत्वों की जांच और वैज्ञानिक खेती के बारे में जानकारी दी गई। जल्द ही यह सुविधा रमाला मिल में उपलब्ध होगी। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed