Live
UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 1 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6a6ce9d58445ec80d805df55","slug":"up-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-up-ke-taaja-samachar-2026-08-01","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 1 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
06:08 AM, 01-Aug-2026
Varanasi News: युवती की अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी, शादी का बनाया दबाव; भाई-बहन के खिलाफ FIR
Varanasi News: वाराणसी के दशाश्वमेध क्षेत्र में होटल कर्मी युवती ने इंस्टाग्राम पर दोस्त बने युवक पर शादी का दबाव बनाने और फर्जी आईडी से आपत्तिजनक तस्वीरें-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी गुरविंदर सिंह और उसकी बहन रमनदीप कौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें06:07 AM, 01-Aug-2026
BHU: बीएचयू यूजी के लिए एक सीट पर 11 दावेदार, आज से कटऑफ और काउंसिलिंग; 8200 सीटों पर होंगे प्रवेश
बीएचयू में स्नातक प्रवेश के लिए एक सीट पर औसतन 11 अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला है। विश्वविद्यालय की 8,200 यूजी सीटों पर दाखिले के लिए शुक्रवार से कटऑफ जारी होने के साथ काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। सात पाठ्यक्रम नई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत संचालित होंगे। कला, सामाजिक विज्ञान और विज्ञान संकाय में 7,000 से अधिक सीटें हैं। चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित समय के भीतर शुल्क जमा कर सीट लॉक करनी होगी।
और पढ़ें
विज्ञापन
06:03 AM, 01-Aug-2026
काशी से उड़ान भरेगी 10 नई फ्लाइटें: मुंबई समेत पांच शहरों में कनेक्टिविटी बढ़ी, मिलेंगी सुविधाएं; जानें खास
Varanasi News: वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जल्द 10 नई उड़ानें शुरू होंगी। इससे मुंबई समेत पांच प्रमुख शहरों के लिए हवाई कनेक्टिविटी बेहतर होगी। नई उड़ानों से यात्रियों को अधिक विकल्प, बेहतर समय-सारिणी और यात्रा सुविधाएं मिलेंगी। एयरलाइंस और एयरपोर्ट प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। और पढ़ें06:01 AM, 01-Aug-2026
UP: छात्रों को थाली की जगह हाथ में रोटी-सब्जी देने की जांच, हेडमास्टर सहित पूरा स्टाफ तलब; 20 अप्रैल का मामला
Ballia News: बलिया में छात्रों को थाली के बजाय हाथों में रोटी-सब्जी परोसने का वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद जांच शुरू हो गई है। प्रधानाध्यापक समेत पूरे स्टाफ को तलब किया गया है। अनुदेशक ने 20 अप्रैल 2026 का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर बाद में डिलीट कर दिया था, जिसे अब दोबारा रिस्टोर कर लिया गया है। और पढ़ें05:56 AM, 01-Aug-2026
काशी विद्यापीठ: यूजी और पीएचडी में हॉस्टल के लिए 8 अगस्त तक आवेदन, जान लें नियम; स्टूडेंट्स को मिले आई कार्ड
Varanasi News: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में यूजी और पीएचडी के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास आवंटन हेतु 8 अगस्त तक आवेदन मांगे गए हैं। विश्वविद्यालय ने आवेदन प्रक्रिया और पात्रता संबंधी नियम जारी कर दिए हैं। साथ ही नवप्रवेशित विद्यार्थियों को पहचान पत्र (आई-कार्ड) भी वितरित किए जा रहे हैं। और पढ़ें05:50 AM, 01-Aug-2026
'मुझे बचा लो, ये लोग मार देंगे': पत्नी को काॅल कर रोने लगा पति, सोमवार से है लापता; खंगाले जा रहे सीसीटीवी
Varanasi News: साड़ी कारीगर लक्ष्मण मौर्य चार दिनों से लापता है। उसने पत्नी को फोन कर जान का खतरा बताते हुए बचाने की गुहार लगाई और रोते हुए अपना वीडियो भी भेजा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
05:40 AM, 01-Aug-2026
'पुलिस हमें फंसा रही है': मीडिया को देख चिल्लाईं युवतियां, फर्जी कॉल सेंटर से हुई थीं गिरफ्तार; कई चीजें बरामद
Varanasi News: वाराणसी में तीन महीने से संचालित कथित फर्जी कॉल सेंटर पर पुलिस की कार्रवाई में सात जिलों की 21 युवतियों समेत 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस प्रेसवार्ता के दौरान ही गिरफ्तार युवतियों ने हंगामा करते हुए खुद को निर्दोष बताया और आरोप लगाया कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। और पढ़ें05:24 AM, 01-Aug-2026
IIT BHU: नौसेना के साथ रिसर्च करेगा आईआईटी, हथियार, सेंसर बनाने व पानी के अंदर वस्तुओं को पहचानेंगे; जानें खास
आईआईटी बीएचयू भारतीय नौसेना के साथ हथियार, सेंसर और पानी के अंदर वस्तुओं की पहचान से जुड़ी तकनीकों पर संयुक्त शोध करेगा। संस्थान में एआई, रोबोटिक्स, साइबर सिक्योरिटी और समुद्री इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में अनुसंधान को बढ़ावा दिया जाएगा। इस सहयोग से रक्षा क्षेत्र के लिए स्वदेशी तकनीक विकसित करने में मदद मिलेगी। और पढ़ें04:02 AM, 01-Aug-2026
Moradabad: कृष्णा कॉलोनी की मोमबत्ती फैक्टरी में लगी भीषण आग, बुझाने की कोशिशें जारी, आपातकालीन सेवाएं मौके पर
मोमबत्ती फैक्टरी में लगी भीषण आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं और आपातकालीन सेवाएं मौके पर मौजूद हैं। और पढ़ें03:21 AM, 01-Aug-2026