फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BSc student shoots himself in chest with pistol in Bulandshahr dies

पांच बहनों के इकलौते भाई ने खुद को गोली मारी: अपहरण केस, फिर एक फोन कॉल और सुसाइड; बुलंदशहर में छात्र की मौत

Fri, 31 Jul 2026 11:35 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज़ एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज़ एजेंसी, बुलंदशहर Published by: विकास कुमार Updated Fri, 31 Jul 2026 11:35 PM IST
सार

धर्मेंद्र पांच बहनों के इकलौते भाई थे। इकलौते  बेटे की मौत से परिवार में मातम छा गया अस्पताल में ही चीख पुकार मच गई। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
BSc student shoots himself in chest with pistol in Bulandshahr dies
मृतक धर्मेंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर में बीएससी के छात्र ने शुक्रवार की रात घर में ही सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। 

विज्ञापन

अपहरण का मामला हुआ था दर्ज
बताया गया कि कोतवाली क्षेत्र के गांव औरंगाबाद कसेर निवासी धर्मेंद्र 22 साल अलीगढ़ में बीएससी के छात्र थे। 29 जुलाई को धर्मेंद्र के खिलाफ थाना नरौरा में युवती को अगवा कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने युवती को बृहस्पतिवार को कोतवाली डिबाई  क्षेत्र के चिल्मापुर से बरामद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीने में मारी गोली
रात करीब आठ बजे धर्मेंद्र ने घर में ही अपने सीने में तमंचे से गोली मार ली। गोली चलने की आवाज पर परिवार के लोग दौड़ते हुए कमरे में पहुंचे। धर्मेंद्र लहूलुहान हालत में कमरे में पड़ा हुआ था। पास में ही तमंचा पड़ा था। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर धर्मेंद्र के घर पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। 

विज्ञापन

पांच बहनों में था इकलौता भाई
बताया गया कि धर्मेंद्र पांच बहनों के इकलौते भाई थे। इकलौते  बेटे की मौत से परिवार में मातम छा गया अस्पताल में ही चीख पुकार मच गई। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही गांव में धर्मेंद्र को किसी अज्ञात का फोन आने के बाद उसके आत्महत्या किए जाने की भी चर्चा है। 

पुलिस का बयान
एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि धर्मेंद्र के घर में ही तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या के जाने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक के शव के पास से तमंचा, एक कारतूस, एक खोका बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed