{"_id":"6a6cdcca0777acbb6e064abf","slug":"fever-patients-will-now-be-tested-for-dengue-and-malaria-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-161398-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बुखार के मरीजों की अब डेंगू-मलेरिया की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बुखार के मरीजों की अब डेंगू-मलेरिया की होगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। बारिश के मौसम में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से मच्छर जनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगा है। प्रतिदिन सरकारी व निजी चिकित्सालयों में बुखार के मरीज उपचार कराने पहुंच रहे हैं। बुखार पीड़ितों में मलेरिया और डेंगू की संभावना को देख स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। बुखार पीड़ितों में डेंगू व मलेरिया के लक्षण होने पर जांच कराई जाएगी। शुक्रवार को जिला चिकित्सालय में मलेरिया के 38 व डेंगू के 21 मरीजों की जांच को ब्लड सैंपल लिया गया।
जिला चिकित्सालय की ओपीडी समेत अन्य सरकारी व निजी चिकित्सालयों में प्रतिदिन बुखार पीड़ित पहुंच रहे हैं। मरीजों की ब्लड जांच कराने पर काफी मरीजों की रिपोर्ट में प्लेटलेट्स भी कम आ रही हैं। वहीं, काफी मरीजों को चार से पांच दिन तक लगातार बुखार आ रहा है। ऐसे में निजी अस्पताल में चिकित्सक मरीजों की डेंगू और मलेरिया की जांच करवाने लगे हैं। सरकारी चिकित्सालयों में भी मरीजों की मलेरिया व डेंगू की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि अभी तक जिले में मलेरिया के 10 और डेंगू का एक केस सामने आया है। लेकिन एहतियात देख सीएमओ ने सभी सरकारी चिकित्सालय प्रभारियों को प्रत्येक बुखार पीड़ित की मलेरिया की जांच करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, डेंगू से मिलते-जुलते लक्षण वाले की डेंगू जांच की जाए। शुक्रवार को जिला चिकित्सालय की पैथोलॉजी लैब पर मलेरिया के 38 व डेंगू के 21 और टाइफाइड के 50 मरीजों की जांच को ब्लड सैंपल लिया गया।
सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे का कहना है कि बारिश में मच्छर जनित बीमारियों का खतरा रहता है। इसको देख बुखार पीड़ितों की मलेरिया जांच के अलावा डेंगू की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।