फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Message sent on Instagram, location in Rajasthan traced, police dispatched.

Bulandshahar News: इंस्टाग्राम पर किया मैसेज, राजस्थान की मिली लोकेशन, पुलिस रवाना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Message sent on Instagram, location in Rajasthan traced, police dispatched.
औरंगाबाद। औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव पिपाला से 27 जुलाई को लापता हुए कक्षा नौ के छात्र लकी ने बृहस्पतिवार की रात इंस्टाग्राम पर अपने परिजनों को संदेश भेजा। परिजनों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्र के मोबाइल का स्थान पता लगाया।
विज्ञापन

महावीर जाटव का 14 वर्षीय पुत्र लकी अमर सिंह इंटर कॉलेज लखावटी में पढ़ता है। 27 जुलाई को उसकी साइकिल खराब हो गई थी। उसने साइकिल ठीक कराने के लिए परिजनों से पैसे मांगे थे। पैसे मांगने पर परिजनों ने उसे डांट दिया था। इस डांट से क्षुब्ध होकर लकी कॉलेज जाने के बहाने घर से चला गया था।
विज्ञापन

परिजनों ने औरंगाबाद थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने छात्र को तलाशने के लिए कॉलेज के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला था लेकिन कोई सफलता नहीं मिली थी
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों को 30 जुलाई की रात लकी का इंस्टाग्राम संदेश मिला। उन्होंने तुरंत थाना पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने सीडीआर की मदद से मोबाइल का स्थान ट्रेस किया। लापता छात्र का स्थान राजस्थान में पाया गया है। अब पुलिस की एक टीम छात्र को बरामद करने के लिए राजस्थान के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed