फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Potholes dot the Kanwar route; Kanwariyas likely to face difficulties.

Bulandshahar News: कांवड़ मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे, कांवड़ियों को होगी परेशानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Potholes dot the Kanwar route; Kanwariyas likely to face difficulties.
खुर्जा में सिद्धेश्वर मंदिर मार्ग की बदहाल सड़क व होती कीचड़। संवाद
खुर्जा। क्षेत्र के कांवड़ मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो रहे हैं। सड़क टूटी व बिखरी पड़ी है। ऐसे बदहाल मार्ग से कांवड़ियों को गुजरना होगा। शासन के निर्देश के बावजूद अधिकारियों की ओर से कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। श्रावण मास की शुरुआत के साथ कांवड़ यात्रा भी शुरू हो गई है। इसी के साथ हरिद्वार से गंगा जल लेकर आने वाले शिवभक्त भी अपने-अपने घरों से रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों की ओर जाने वाले शिवभक्त गंगा जल लेकर आने भी शुरू हो गए हैं। प्रदेश सरकार की ओर से जहां शिव भक्तों की सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं। वहीं, खुर्जा में कांवड़ मार्ग पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हाईवे पर कांवड़ियों के लिए बैरिकेडिंग कर मार्ग तो आरक्षित कर दिया है, लेकिन नगर में आने वाले मार्ग की टूटी सड़कों पर कोई गंभीरता नहीं दिखा रहा है।
विज्ञापन

जेवर, जहांगीरपुर और जंक्शन की ओर जाने वाले कांवड़िया खुर्जा-जेवर मार्ग से होकर गुजरते हैं, जहां पर मार्ग पर हर 200 मीटर पर गड्ढे व टूटी सड़क पड़ी है। राजकीय महिला अस्पताल के बाहर भी सड़क खराब है और गड्ढे हो रहे हैं। इसके अलावा पंचवटी बंबे से पहले और उसके बाद भी सड़क टूट रही है, जबकि यहां पर हर साल कांवड़ शिविर का आयोजन होता है और सैकड़ों कांवड़िया विश्राम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैना गौसपुर गांव की मोड़ और मैना मौजपुर गांव मोड़, खुर्जा जंक्शन रेलवे ओवर ब्रिज के पास और कलंदरगढ़ी अंडरपास के नीचे सड़क पूरी तरह से टूटी पड़ी है। ऐसे में कांवड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा खुर्जा नगर में जीटी रोड व मंदिर रोड को जोड़ने वाले 200 मीटर का लिंक मार्ग पर पूरी तरह से खराब पड़ा है।
सड़क काफी जगह से टूटी पड़ी है और रोड़ियों बिखरी पड़ी हैं। वहीं, खुर्जा के श्री नव दुर्गा शक्ति मंदिर के सामने सिद्धेश्वर महादेव मंदिर की जाने वाले मोड़ पर गड्ढे हो रहे हैं और सड़क टूटी पड़ी है। कांवड़िया यहीं से होकर सिद्धेश्वर मंदिर जाते हैं और जलाभिषेक करते हैं। सिद्धेश्वर मंदिर मार्ग पर भी जगह-जगह गड्ढे खुदे पड़े हैं, लेकिन अभी तक उनकी मरम्मत नहीं कराई गई।
खोद कर छोड़ दिया फुटपाथ
नगर पालिका की ओर से अभी तक कोई कार्य नहीं कराया गया और कांवड़ यात्रा से कुछ दिन पूर्व ही फुटपाथ निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया। जीटी रोड से कचहरी की ओर आने वाले मार्ग, सिटी स्टेशन रोड और मंदिर मार्ग किनारे फुटपाथ को खोदकर छोड़ दिया है। ऐसे में कांवड़ियों को फुटपाथ छोड़कर मुख्य मार्ग पर ही चलना होगा। इससे यातायात भी बाधित हो सकता है।

लोक निर्माण विभाग, खुर्जा खंड के एक्सईएन हेमंत सिंह का कहना है कि खुर्जा जेवर मार्ग पर जहां-जहां सड़क टूट रही है। वहां पर मरम्मत कराई जा रही है। बुधवार को भी कार्य कराया गया है। मंदिर मार्ग और सिद्धेश्वर मंदिर मार्ग नगर पालिका के अंतर्गत आता है।

खुर्जा में सिद्धेश्वर मंदिर मार्ग की बदहाल सड़क व होती कीचड़। संवाद

खुर्जा में सिद्धेश्वर मंदिर मार्ग की बदहाल सड़क व होती कीचड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed