Live
UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 11 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6a7a18e07f58109f0e0e08f4","slug":"up-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-up-ke-taaja-samachar-2026-08-11","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 11 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:00 AM, 11-Aug-2026
Lalitpur: हाईवे पर आमने-सामने भिड़े ट्रक, चालक की मौत, चार गंभीर, बिरधा गांव के पास हुआ भीषण हादसा
टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रक का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया था। जिसे क्रेन की मदद से बाहर निकाला जा सका।और पढ़ें
09:54 AM, 11-Aug-2026
Kanpur: एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट, 16 अगस्त से पहले निपटा लें ई-केवाईसी, निरस्त हो सकते हैं कनेक्शन
Kanpur LPG e-KYC News: कानपुर में घरेलू गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी न कराने वाले 4.30 लाख उपभोक्ताओं के लिए जिला पूर्ति विभाग ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। यदि 16 अगस्त तक ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, तो उपभोक्ता गैस बुकिंग नहीं कर पाएंगे और उनके कनेक्शन निरस्त किए जा सकते हैं। और पढ़ें
विज्ञापन
09:44 AM, 11-Aug-2026
‘मौत का मलबा': पुरवामीर में हेक्सावेलेंट क्रोमियम की पुष्टि, दीवारों में दिखने लगा क्रोमियम युक्त कचरे का असर
Kanpur News: महाराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर में 22 दिन पहले फेंके गए क्रोमियमयुक्त जहरीले कचरे में हेक्सावेलेंट क्रोमियम की पुष्टि हुई है, जो कैंसरकारक है। एनजीटी और शासन के संज्ञान के बाद गठित पांच सदस्यीय जांच कमेटी की रिपोर्ट दो सप्ताह बाद भी सार्वजनिक नहीं होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। और पढ़ें09:38 AM, 11-Aug-2026
Auraiya: हाथों-पैरों में जंजीरें बांध देवकली धाम पहुंचे संदीप, अनोखे अंदाज में दिया बुराइयों से दूरी का संदेश
Auraiya News: समाज में बुराइयों के खिलाफ जागरूकता का संदेश देने के लिए शहर के चिरहूली निवासी संदीप गुप्ता ने अनोखा तरीका अपनाया। कैदी की वेशभूषा पहनकर हाथ-पैरों में जंजीरें बांधे संदीप मंगलवार को देवकली धाम पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। और पढ़ें09:37 AM, 11-Aug-2026
UP: पति को छोड़ा, प्रेमी से दूसरी शादी, इस बात पर ऋषभ ने मारा, दो माह तक सूटकेस में लाश; छोटी के कत्ल की कहानी
एक विवाहिता ने प्रेमी के लिए पति को छोड़ दिया। प्रेमी से दूसरी शादी कर ली। दोनों के बीच विवाद हुआ था युवक ने विवाहिता को मार डाला। इसके बाद किराये के कमरे में रस्सी से बांधकर सूटकेस में शव रखा। दो माह तक बंद मकान में लाश पड़ी रही। अब यूपी एसटीएफ और सिलवासा पुलिस ने आरोपी प्रेमी को चांदपुर से गिरफ्तार किया है। और पढ़ें09:19 AM, 11-Aug-2026
बहराइच में गन्ने के खेत में मिले गोवंश के अवशेष, ग्रामीणों में आक्रोश; पुलिस कर रही जांच
बहराइच में गन्ने के खेत में मिले गोवंश के अवशेष, ग्रामीणों में आक्रोश; पुलिस कर रही जांच और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
09:15 AM, 11-Aug-2026
'कलह बनी काल': दो मासूमों को गोद में लेकर पहुंची खेत, फिर कुएं में लगाई छलांग, परिजनों की खमोशी से उठे सवाल
Mahoba Well Suicide Case: बम्हौरी गांव में घरेलू कलह से आहत एक महिला ने अपने डेढ़ वर्षीय बेटे और तीन वर्षीय बेटी के साथ कुएं में छलांग लगा दी। इस दघटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बच्चों को जिला अस्पताल महोबा लाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। और पढ़ें09:12 AM, 11-Aug-2026
UP News: धर्मांतरण गिरोह ने जेन-जी को बनाया सॉफ्ट टारगेट, 'ED-CBI पूछे तो ये बताना?' हैरान करने वाले खुलासे
लखनऊ के मोहनलालगंज में धर्मांतरण करने वाले गिरोह ने जेन-जी को अपना सॉफ्ट टारगेट बनाया। अंग्रेजी पढ़ाने के नाम पर गांवों में जाकर संपर्क करते हैं। ED-CBI की पूछताछ में क्या बताना है, यह भी बताते हैं। क्षेत्र की चर्च में बच्चों और युवाओं की भीड़ बढ़ी है। आगे पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें09:11 AM, 11-Aug-2026
दिव्यांग उपकरण घोटाला: लुईस खुर्शीद पर आरोप तय, सचिव अतहर फारुकी पर भी शिकंजा, 18 अगस्त को होगी अगली सुनवाई
Farrukhabad News: दिव्यांगजनों के उपकरण वितरण के सरकारी अनुदान में हुए घोटाले के मामले में पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद और डॉ. जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव अतहर फारुकी सोमवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। अदालत ने उनके गैर जमानती वारंट निरस्त करते हुए दोनों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं और मामले की अगली सुनवाई 18 अगस्त को तय की है। और पढ़ें09:04 AM, 11-Aug-2026