{"_id":"6a1b05c311666ad8be0beb33","slug":"khora-surya-chauhan-murder-case-dispute-arose-over-riding-bike-knife-penetrated-up-to-four-inches-2026-05-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस वजह से हुआ सूर्या का कत्ल: बाइक थी विवाद की वजह, नबाव-आतिफ-फरहान का बचना मुश्किल; योगी के मंत्री की दो टूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस वजह से हुआ सूर्या का कत्ल: बाइक थी विवाद की वजह, नबाव-आतिफ-फरहान का बचना मुश्किल; योगी के मंत्री की दो टूक
माई सिटी रिपोर्टर, खोड़ा (गाजियाबाद)।
Published by: विकास कुमार
Updated Sat, 30 May 2026 09:33 PM IST
सार
छात्र की हत्या के बाद से ही क्षेत्र में आक्रोश व तनाव की स्थिति है। शनिवार को माहौल बिगड़ने की आशंका पर सुबह से ही फोर्स की तैनाती ने लोगों की दिलों में डर पैदा कर दिया। आलम यह रहा कि खोड़ा क्षेत्र में आधे से अधिक दुकानें मुख्य बाजार पूरा दिन बंद रहीं।
विज्ञापन
1 of 5
सूर्य चौहान हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
गाजियाबाद स्थित खोड़ा के नवनीत विहार निवासी 11वीं के छात्र सूर्या का झगड़ा बाइक चलाने को लेकर मुख्यारोपी से हुआ था। पुलिस के अनुसार झगड़ा बकरीद के दिन सुबह के समय ही हुआ था। वहीं सूत्रों के अनुसार चाकू सूर्या के शरीर में करीब चार इंच तक घुसा था। पुलिस ने मामले को हत्या की धारा में तरमीम करते हुए मुख्यारोपी के पिता नबाव, उसके साथी आतिफ व फरहान को गिरफ्तार किया है। वहीं दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
2 of 5
सूर्या हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने कुर्बानी के लिए बुलाया था
जिस दिन सूर्या की दिन-दहाड़े चाकू घोंपकर हत्या की गई उस दिन ही मुख्यारोपी से सुबह के समय उसका झगड़ा हुआ था। पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार सूर्या व मुख्यारोपी पहले से परिचित थे। दोनों अक्सर मिलते भी थे। बकरीद पर कुर्बानी दिलाने के लिए आरोपी ने सूर्या को बुलाया था। पहले तो सूर्या ने आरोपी से मना किया था। इसके बाद ईद की पार्टी और मुबारकबाद देने की बात कही। कुछ देर की बातचीत के बाद सूर्या आरोपी की बुलाई जगह पहुंचा। इसके बाद यहां आरोपी किशोर ने वारदात को अंजाम दिया। शनिवार की सुबह से ही पीड़ित परिवार के घर लोगों का आना-जाना लगा रहा। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, राष्ट्रीय हनुमान दल और हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा सुबह से ही परिवार के साथ सड़क पर बैठे रहे। उन्होंने परिवार को न्याय मिलने तक हर कदम पर साथ रहने की बात कही।
3 of 5
सूर्या हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
दुकानों पर ताले, गलियों में सन्नाटा, छतों से देखते रहे लोग
छात्र की हत्या के बाद से ही क्षेत्र में आक्रोश व तनाव की स्थिति है। शनिवार को माहौल बिगड़ने की आशंका पर सुबह से ही फोर्स की तैनाती ने लोगों की दिलों में डर पैदा कर दिया। आलम यह रहा कि खोड़ा क्षेत्र में आधे से अधिक दुकानें मुख्य बाजार पूरा दिन बंद रहीं। कहीं दुकानें खुली तो पूरा शटर उठाने की जगह आधा शटर या दरवाजा ही खुला रखा। इलाके की गलियों में सन्नाटा पसरा था। घरों की छत पर खड़े होकर लोग बस नीचे चल रही गतिविधियों को देख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
ऐसी सजा मिलेगी जो आरोपियों ने सोची भी नहीं होगीः कैबिनेट मंत्री
सूर्या की हत्या अत्यंत पीड़ादायक और ह्रदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। संबंधित अधिकारी और गृह विभाग को पूरे मामले की जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में ऐसी घटनाओं को बिल्कुल स्वीकार नहीं किया जाएगा। आरोपियों को ऐसी सजा मिलेगी जो समाज के लिए एक स्पष्ट संदेश होगी। यह बात कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर पोस्ट की है। वहीं सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने वारदात की निंदा करते हुए गुस्सा जाहिर किया। साथ ही सख्त कार्रवाई की मांग भी की है।
विज्ञापन
5 of 5
गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खोड़ा चेयरमैन के न पहुंचने पर लोगों ने जताई नाराजगी
क्षेत्र में इतनी बड़ी वारदात के बाद भाजपा से लेकर हिंदू संगठन व अन्य दलों तक के लोग पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। वहीं शनिवार को छात्र का शव घर पहुंचने से पहले और बाद में खोड़ा नगरपालिका की चेयरमैन मोहिनी शर्मा के न पहुंचने पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की। इसे लेकर लोगों ने तंज भी कसा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।