{"_id":"6a2ee7b44c2cb1dbb003228c","slug":"anil-welcomed-upon-returning-from-the-world-yoga-championship-etah-news-c-163-1-eta1003-151960-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: विश्व योगासन चैंपियनशिप से लौटने पर अनिल का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: विश्व योगासन चैंपियनशिप से लौटने पर अनिल का स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
विश्व योगासन चैंपियनशिप में अनिल व देवेश का स्मृति-चिह्न और सम्मान पदक के साथ वैश्विक मंच पर हु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जलेसर। गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित विश्व योगासन चैंपियनशिप में नगर के योग प्रशिक्षक अनिल कुशवाह और एटा के देवेशपाल सिंह को लाइजनिंग डेवलपमेंट ऑफिसर नियुक्ति किया गया था। 4 से 8 जून तक अहमदाबाद के ईका एरिना स्टेडियम में हुई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के बाद लौटे अनिल का नगर में स्वागत किया गया।
अनिल ने बताया इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 75 देशों के 500 से अधिक योगासन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बाबा रामदेव, केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया सहित देश-विदेश की कई नामचीन हस्तियां मौजूद रहीं। उन्होंने बताया इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन वर्ल्ड योगासन एवं योगासन भारत के महासचिव डॉ. जयदीप आर्य ने किया। अनिल कुशवाह इससे पहले भी राष्ट्र स्तर की योग प्रतियोगिताओं में जज की भूमिका निभा चुके हैं। प्रतियोगिता से वापस आने पर अनिल कुशवाह का स्वागत करने वालों में विधायक संजीव दिवाकर, पालिकाध्यक्ष गौरी वर्मा, गुंजन कुशवाहा, संजीव अग्रवाल, सुनील कुशवाह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, बीएल कुशवाह सहित अनेक लोग शामिल हैं।