{"_id":"6a2ee6da6ba1c69665016b84","slug":"child-dies-after-suffering-electric-shock-from-e-rickshaw-plugged-in-for-charging-etah-news-c-163-1-eta1004-151978-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: चार्जिंग पर लगे ई-रिक्शा में आए करंट से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: चार्जिंग पर लगे ई-रिक्शा में आए करंट से मासूम की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
प्रियांशी फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अलीगंज। गांव मिहोता में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ। यहां चार्जिंग के दौरान ई-रिक्शा में करंट आने से 4 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने के प्रयास में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम मिहोता निवासी अमित खेतीबाड़ी करते हैं। उनकी तीन बच्चे बड़ी बेटी शहजल (6), दूसरी प्रियांशी (4) और सबसे छोटा बेटा सुशांत (2.5 वर्ष) थे। प्रियांशी रविवार की सुबह घर के बाहर खेल रही थी।
अमित के रिश्ते के चाचा सतेंद्र ई-रिक्शा चलाते हैं। उनका घर भी पास में ही हैं। रविवार की सुबह उनका ई-रिक्शा चार्ज हो रहा था। इसमें करंट आ रहा था। अमित की बेटी प्रियांशी खेलते-खेलते ई-रिक्शा के पास पहुंच गई और करंट की चपेट में आ गई। बच्ची की चीख सुनकर सतेंद्र उसे बचाने के लिए दौड़ा। वह भी करंट से बुरी तरह झुलस गया।
विज्ञापन
दोनों को परिजन और ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। वहीं सतेंद्र को हायर सेंटर रेफर कर किया गया। बच्ची की मौत से परिजन की रो-रोकर हालत खराब है। खबर सुनकर गांव में भी मातम पसरा रहा।