{"_id":"6a2ee7038fa76117500c63d6","slug":"motorcyclist-dies-after-being-hit-by-a-car-another-injured-etah-news-c-163-1-eta1004-151959-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कार की टक्कर से बाइक सवार समधी की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कार की टक्कर से बाइक सवार समधी की मौत, दूसरा घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
सनोध कुमार फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। थाना सकीट क्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक पर सवार दो समधी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी सकीट में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के लिए रेफर कर दिया। यहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे को हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
थाना जैथरा क्षेत्र के केशरपुर निवासी सनोध कुमार (40) बेटी की ससुराल थाना सकीट क्षेत्र के पूठ यादवान गांव आए थे। रविवार सुबह 11 बजे वह समधी बलवीर (45) के साथ सकीट जा रहे थे। वह बाइक से गांव से सकीट-औंछा मार्ग पर पहुंचे थे कि पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकीट भेजा।
यहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर बताते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में चिकित्सकों ने सनोध कुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के बेटे उमंग ने बताया कि वह बीते कुछ दिन पहले बहन के ससुराल घूमने के लिए गए थे। बहन की पिछले साल मई माह में बलवीर के बेटे से विवाह हुआ था। सनोध की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजन पोस्टमार्टम गृह पर पहुंच गए। वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।