सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Balcony collapses while dancing; three children injured.

Etah News: नाचते समय भरभराकर गिरा छज्जा, तीन बच्चे घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 14 Jun 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Balcony collapses while dancing; three children injured.
सौंहार गांव में छज्जा गिरने से घायल बच्चियों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के लिए ले जाते परि
विज्ञापन
एटा। थाना मलावन क्षेत्र के सौंहार गांव में सुबह के समय तीन बच्चे घर के छज्जे पर नाच रहे थे। इस दौरान अचानक छज्जा भरभराकर गिर गया। इससे तीनों बच्चे मलबे में दब गए। परिजन घायल बच्चों को सीएचसी सकीट लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने घायल बच्चों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के लिए रेफर कर दिया।

सौंहार निवासी उजीत ने बताया कि उनकी दो बेटियां प्राची (8), प्राप्ती (10) और उसके भतीजे प्रदीप की बेटी सुरभि (10) रविवार सुबह करीब 9 बजे घर की छत के छज्जे पर खड़े होकर नाच रहीं थीं। इसी दौरान छज्जा टूट गया। और तीनों लोग मलबे में दब गए। छज्जा टूटने के बाद मोहल्ले के आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने मलबे में दबी तीनों बच्चियों को काफी मशक्कत के बाद निकाला। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकीट ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने तीनों की हालत गंभीर बताते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इमरजेंसी में चिकित्सकों ने तीनों बच्चियों को प्राथमिक उपचार देकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed