सब्सक्राइब करें

Guru Purnima: सीएम योगी ने पूर्णिमा पर चढ़ाया रोट का प्रसाद, गुरु की पूजा कर लिया आशीर्वाद

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 14 Jul 2022 10:31 AM IST
सार

गुरु पूर्णिमा पर मंदिर परिसर में सुरक्षा के काफी सख्त इंतजाम किए गए हैं। लेकिन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुरक्षा कर्मियों और अधिकारियों को निर्देशित किया है कि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की गाड़ियों की पार्किंग के भी इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
CM Yogi offered rot offerings on Guru Purnima in Gorakhpur
सीएम योगी ने अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा की आरती करके पूजन किया। - फोटो : अमर उजाला।

योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले महायोगी गुरु गोरखनाथ की पूजा कर उन्हें 'रोट' का महाप्रसाद चढ़ाया। ये प्रसाद आटा और गुड़ को मिलाकर बनाया जाता है। इसके बाद अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की पूजा करके आशीर्वाद लिया। इसके बाद देव और समाधियों की खास पूजा की। गोरखनाथ मंदिर में सुबह 6.30 बजे से विशेष आरती हुई, जिसमें विभिन्न राज्यों से आए नाथ योगी, संत, महात्मा और गृहस्थ शिष्य भी शामिल हुए। यहां उन्हें गोरक्षपीठाधीश्वर का आशीर्वाद भी मिला। उन्होंने ने कहा कि व्यक्ति को सकारात्मक दृष्टिकोण रखना चाहिए। आशावादी लोग हमेशा सबसे कठिन समय में भी समाधान खोजने का प्रबंधन करते हैं। दूसरी ओर, नकारात्मक लोगों की हर चीज पर पकड़ होती है।



गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो नकारात्मक हैं, वह अच्छा नहीं सोच सकते हैं। अच्छा कर भी नहीं सकते। सकारात्मक व्यक्ति समाधान का रास्ता बनाता है, जबकि नकारात्मक व्यक्ति समाधान न होने के बहाने गिनाता है।

गोरक्षपीठाधीश्वर बुधवार को गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में गुरु पूर्णिमा पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जीवन में अवसर सबको मिलता है। उन अवसरों को सकारात्मकता के साथ अपने, समाज व देशहित के अनुकूल बनाकर आगे बढ़ने वाला ही सफल होता है। यदि किसी समस्या का समाधान करना है तो सकारात्मकता यानी अच्छी सोच होनी चाहिए। उपस्थित लोगों को गुरु की तरह जीवन का व्यावहारिक ज्ञान दिया और कहा कि सनातन संस्कृति में पर्व-त्योहारों की विशिष्ट परंपरा किसी न किसी विशिष्ट व युगांतकारी घटना से जुड़कर हमें प्रेरणा देती हैं।

श्री रामनवमी, वासंतिक नवरात्रि, शिवरात्रि, शारदीय नवरात्रि, विजयादशमी, दिवाली, मकर संक्रांति, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, सावन में पावन ज्योतिर्लिंगों का जलाभिषेक, नाग पंचमी आदि पर्वों से जुड़ी युगांतकारी घटनाओं की जीव सृष्टि के संरक्षण व मानव कल्याण में बड़ी और स्मरणीय भूमिका रही है। ऐसा ही प्रमुख व पावन पर्व गुरु पूर्णिमा भी है।
 
महापुरुषों की जयंती पर भी हों विशिष्ट आयोजन
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को आजादी दिलाने वाले महापुरुषों की जयंती पर भी विशिष्ट आयोजन होने चाहिए। मुख्यमंत्री ने काकोरी, चौरीचौरा क्रांति, डोहरिया के आंदोलन के साथ ही रानी लक्ष्मीबाई, बंधु सिंह, मंगल पांडेय, धन सिंह गुर्जर, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, चंद्रशेखर आजाद, ठाकुर रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खां की चर्चा भी की। साथ ही कहा कि हमें आजादी का महत्व समझना चाहिए, क्योंकि पराधीन भारत में इतने बड़े पैमाने पर आयोजन करते तो ब्रिटिश सरकार अन्याय व अत्याचार पर उतारू हो जाती।

Trending Videos
CM Yogi offered rot offerings on Guru Purnima in Gorakhpur
सीएम योगी ने अपने गुरुजन के समाधि स्थल पर पूजा-अर्चना की। - फोटो : अमर उजाला।

गुरु-शिष्य के लोक कल्याण की परंपरा को आगे बढ़ा रहे गोरक्षपीठाधीश्वर योगी
गुरु परंपरा के लिए नाथ पंथ की विश्व प्रसिद्ध गोरक्षपीठ बेमिसाल है। पीढ़ी दर पीढ़ी गोरक्षपीठाधीश्वरों ने अपने गुरु से प्राप्त लोक कल्याण की परंपरा को विस्तारित किया है। वर्तमान गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ इसे निरंतर ऊंचाई प्रदान कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi offered rot offerings on Guru Purnima in Gorakhpur
सीएम योगी ने अपने गुरुजन के समाधि स्थल पर पूजा-अर्चना की। - फोटो : अमर उजाला।

नाथ पंथ मुख्यत
गुरु गम्य मार्ग है। इस लिहाज से गोरक्षपीठ और गुरु पूर्णिमा का अटूट नाता है। गुरु-शिष्य परंपरा इस पीठ के मूल में है। गुरु परंपरा से ही नाथ परंपरा आगे बढ़ी है। यही वजह है कि गोरक्षपीठ गुरु परंपरा के प्रतीक के तौर पर पूरी दुनिया में प्रतिष्ठित है। हर काल में इस परंपरा को कायम रख पीठ ने कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया है। शिवावतारी भगवान गोरक्षनाथ ने योग को लोक कल्याण का माध्यम बनाया तो उनके अनुगामी नाथ पंथ के मनीषियों ने लोक कल्याणकारी अभियान को गति दी।

 

CM Yogi offered rot offerings on Guru Purnima in Gorakhpur
गोरखनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखनाथ मंदिर के वर्तमान स्वरूप के शिल्पी ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ थे। लोक कल्याण के लिए उन्होंने शिक्षा को सबसे सशक्त माध्यम बनाते हुए 1932 में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की स्थापना की। ब्रह्मलीन महंत ने गोरखपुर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए अपने महाराणा प्रताप महाविद्यालय का एक भवन भी दान में दे दिया था।

उनके समय में ही लोगों को हानिरहित व सहजता से उपलब्ध चिकित्सा सुविधा के लिए मंदिर परिसर में आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्र की भी स्थापना हुई थी। अपने गुरु द्वारा शुरू किए गए इन प्रकल्पों को अपने समय में उनके शिष्य ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ ने विस्तार दिया। शिक्षा, चिकित्सा, योग सहित सेवा के सभी प्रकल्पों को नया आयाम दिया।

 

विज्ञापन
CM Yogi offered rot offerings on Guru Purnima in Gorakhpur
अपने गुरु महंत अवेद्यनाथ के साथ सीएम योगी। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के शिष्य और वर्तमान गोरक्षपीठाधीश्वर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक कल्याण के लिए अपने दादागुरु द्वारा रोपे और अपने गुरु द्वारा सींचे गए पौधे को वटवृक्ष सरीखा बना दिया है। किराए के एक कमरे में शुरू शिक्षा का प्रकल्प दर्जनों  संस्थानों के साथ ही विश्वविद्यालय तक विस्तारित हो चुका है। इलाज के लिए गोरक्षपीठ की तरफ से संचालित गुरु श्री गोरक्षनाथ चिकित्सालय की ख्याति पूरे पूर्वांचल में है। योग के प्रसार को लगातार गति मिली है। पीठ की गुरु परंपरा में लोक कल्याण के मिले मंत्र की सिद्धि योगी आदित्यनाथ की मुख्यमंत्री की भूमिका में भी नजर आती है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed