सब्सक्राइब करें

Sawan 2022: शुभ संयोगों के बीच सावन मास शुरू, शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 14 Jul 2022 07:11 AM IST
विज्ञापन
Sawan month begins amidst auspicious coincidences
sawan 2022 - फोटो : अमर उजाला

भगवान शिव के प्रिय सावन मास की शुरुआत 14 जुलाई दिन बृहस्पतिवार से हो गई है। इस बार सावन मास में चार सोमवार, पांच बृहस्पतिवार और पांच ही शुक्रवार होने से ये महीना शुभदायी होगा। सावन मास के पहले दिन उत्तराषाढ़ नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। वहीं सूर्योदय से रात 10 बजकर 24 मिनट तक सौम्य नामक औदायिक योग है। यह सामाजिक सद्भाव को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगा।



सावन मास का समापन 12 अगस्त को होगा। इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र व सौभाग्य योग और धाता नामक औदायिक योग होने से सुख और संपन्नता में वृद्धि होगी। इसी दिन रक्षाबंधन का पर्व भी मनाया जाएगा। मान्यताओं के अनुसार सावन मास में सोमवार का विशेष महत्व है। सोमवार को भगवान शिव का दिन माना गया है।

 

Trending Videos
Sawan month begins amidst auspicious coincidences
sawan 2022 - फोटो : अमर उजाला

सावन मास में भगवान आशुतोष की पूजा का विशेष महत्व है। जो भक्त वर्ष भर प्रतिदिन नियमपूर्वक पूजा न कर सकें, उन्हें सावन मास में शिव पूजा और व्रत रखना चाहिए। सावन महीने में जितने भी सोमवार होते हैं, उन सब में शिवजी का व्रत किया जाता है। श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिवालयों में पहुंचते हैं। ऐसे में शिवालयों में तैयारियां की जा रहीं हैं।

इस बार सावन में होंगे चार सोमवार

पंडित शरद चंद्र मिश्र के अनुसार सावन मास में इस बार चार सोमवार पड़ेंगे।

प्रथम सोमवार : 18 जुलाई को सावन मास का प्रथम सोमवार है। इस दिन पूर्वा भाद्रपद और उत्तराभाद्र नक्षत्र का सुयोग और चंद्रमा की स्थिति मीन राशि है। राशि स्वामी बृहस्पति देव रहेंगे। शोभन योग होने से इस दिन का व्रत शुभता की अभिवृद्धि करने वाला रहेगा। पूर्व पापों का उपशमन करके सद्गुणों की ओर ले जाने वाला है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan month begins amidst auspicious coincidences
sawan 2022 - फोटो : अमर उजाला

दूसरा सोमवार: 25 जुलाई को सावन मास का दूसरा सोमवार है। इस दिन मृगशिरा नक्षत्र संपूर्ण दिन और रात्रि शेष तक है। राशि स्वामी शुक्र और बुध दोनों ही हैं। ये दोनों ही ग्रह शुभ हैं। वहीं इस दिन आनंद नामक औदायिक योग भी है। ऐसे में इस दिन का व्रत धर्म और अर्थ के क्षेत्र में अभ्युदय प्रदान करने वाला रहेगा।

तीसरा सोमवार: एक अगस्त को सावन मास का तीसरा सोमवार है। इस दिन पूर्वाफाल्गुनी और उत्तराफाल्गुनी दोनों नक्षत्रों का सुयोग है। चंद्रमा की स्थिति कन्या राशि है और राशि स्वामी व्यापार में वृद्धि करने वाले बुध ग्रह हैं। इस दिन ध्वज नामक औदायिक योग है। यह चतुर्दिक उन्नति के साथ धान्यादि में वृद्धि कारक रहेगा। साथ ही व्यापार में आने वाली बाधाओं का निराकरण करने वाला रहेगा।

चौथा सोमवार: सावन मास का चौथा सोमवार आठ अगस्त को है। इस दिन ज्येष्ठा और मूल नक्षत्र की स्थिति है। नक्षत्र स्वामी भौम और बृहस्पति दोनों है। लेकिन, सोमवार के दिन प्रात: काल ज्येष्ठा नक्षत्र होने से पद्म नामक औदायिक योग है। इस दिन का व्रत सर्वाधिक महत्वपूर्ण रहेगा। इस दिन के व्रत से चतुर्थ पुरुषार्थ सहित समस्त कामनाओं की संपूर्ति होगी। यह आध्यात्मिक सोच को भी विकसित करने वाला रहेगा।
 

Sawan month begins amidst auspicious coincidences
सावन 2022 - फोटो : amar ujala

सावन पूजा का महात्म्य

ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, श्रावण में एक महीने तक शिवालयों में स्थापित, प्राण प्रतिष्ठित शिवलिंग या धातु से निर्मित शिवलिंग का गंगाजल व दुग्ध से रुद्राभिषेक करें। यह शिव को अत्यंत प्रिय है। वहीं उत्तरवाहिनी गंगाजल, पंचामृत का अभिषेक भी महाफलदायी है। कुशोदक (ऐसा जल जिसमें कुश घास की पत्तियां डाली गईं हों) से व्याधि शांति, जल से वर्षा, दही से पशुधन, ईख के रस से लक्ष्मी, मधु से धन, दूध से एवं एक हजार मंत्रों सहित घी की धारा से भगवान शिव का अभिषेक करने से पुत्र व यश वृद्धि होती है।

सावन मास के दिनों का महत्व

पंडित बृजेश पांडेय के अनुसार, सावन मास में सोमवार ‘सोमवारी व्रत रोटका’ भी कहलाता है। इसे सोम या चंद्रवार भी कहते हैं। यह दिन भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। मंगलवार को मंगलागौरी व्रत, बुधवार को बुध गणपति व्रत, बृहस्पतिवार को बृहस्पति व्रत, शुक्रवार को जीवंतिका देवी व्रत, शनिवार को बजरंगबली व नरसिंह व्रत और रविवार को सूर्य व्रत होता है।

 

विज्ञापन
Sawan month begins amidst auspicious coincidences
sawan 2022 - फोटो : अमर उजाला

सावन मास की तिथियों के देवता

ज्योतिषाचार्य मनीष मोहन के अनुसार, प्रतिपदा के स्वामी अग्नि, द्वितीया के ब्रह्मा, तृतीया के गौरी, चतुर्थी के गणनायक, पंचमी के सर्प, षष्ठी के स्कंद, सप्तमी के सूर्य, अष्टमी के शिव, नवमी के दुर्गा, दशमी के यम, एकादशी के स्वामी विश्वदेव, द्वादशी के भगवान श्रीहरि, त्रयोदशी के कामदेव, चतुर्दशी के शिव, अमावस्या के पितर और पूर्णिमा के स्वामी चंद्रमा हैं।

सावन मास के व्रत और त्योहार

पंडित देवेंद्र प्रताप मिश्र के अनुसार, प्रतिपदा के अशून्यन व्रत, द्वितीया के औदुंबर व्रत, तृतीया को गौरी व्रत, चतुर्थी को दूर्वा गणपति व्रत, पंचमी को उत्तम नाग पंचमी व्रत, षष्ठी को सूपोदन व्रत, सप्तमी को शीतला व्रत, अष्टमी और चतुर्दशी को शिव व्रत, नवमी को नक्त व्रत, दशमी को आशाव्रत, एकादशी को भगवान श्रीहरि व्रत, द्वादशी को श्रीधर व्रत, त्रयोदशी को प्रदोष व्रत, अमावस्या को पिठोरा व्रत, पूर्णिमा को उत्सर्जन, उपाकर्म, सभाद्वीप, रक्षाबंधन, श्रावणी पूर्णिमा सहित कई व्रत होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed