{"_id":"60713b208ebc3ec4be1be836","slug":"businessman-murder-case-update-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्मी अंदाज में व्यापारी की हत्या: बदमाशों ने पहले गेट पर की पत्थरबाजी, फिर बाहर निकलते ही व्यापारी को मार दी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फिल्मी अंदाज में व्यापारी की हत्या: बदमाशों ने पहले गेट पर की पत्थरबाजी, फिर बाहर निकलते ही व्यापारी को मार दी गोली
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर: व्यापारी वेद प्रकाश की गोली मारकर हत्या।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के खरैया पोखरा में शुक्रवार की देर रात बदमाशों ने घर में घुसकर व्यापारी वेद प्रकाश (30) को गोलियों से भून दिया। गोली चलने पर परिवार के लोग दौड़कर बाहर आए तो बाइक सवार बदमाश फायर करते हुए फरार हो गए। आनन फानन व्यापारी को लेकर परिवार के लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
2 of 5
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
घटना की सूचना पाकर एसएसपी दिनेश कुमार पी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस के पूछताछ में परिवार के लोगों ने रंजिश से इनकार कर दिया है। पुलिस सर्विलांस और सीसी टीवी कैमरे की मदद से जांच में जुट गई है। हत्या किसने और क्यों की, इसकी जांच पुलिस कर रही है। घटना की वजह स्पष्ट नहीं है।
3 of 5
मृतक वेद प्रकाश की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से बस्ती जिले के पैकवलिया, पिपरासाजी निवासी व मृतक के पिता कृष्ण स्वरूप पूर्वोत्तर रेलवे में तृतीय श्रेणी कर्मचारी हैं। खरैया पोखरा में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। उनकी तीन संतानों में सबसे छोटे बेटे 30 वर्षीय वेद प्रकाश पहले दवा का कारोबार करते थे। घाटा होने के बाद वह मोबाइल पार्ट्स के थोक व्यापार करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
घरवालों के मुताबिक, शुक्रवार की रात में 10 बजे भोजन करने के बाद वेद प्रकाश और उनकी पत्नी रेखा दूसरे मंजिल पर स्थित अपने कमरे में सोने चले गए। आधे घंटे बाद उनके गेट पर किसी ने पथराव शुरू कर दिया। आवाज सुनकर वेद प्रकाश कमरे से बाहर निकले। रात में पथराव कौन कर रहा है यह देखने के लिए गेट पर पहुंचे तो घात लगाकर खड़े तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। सिर, आंख व कान के पास गोली लगने से वेद जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। गोली की आवाज सुनकर घरवाले बाहर आ गए। वारदात के बाद बदमाश फायर करते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को देने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से कृष्ण स्वरूप बेटे को मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
5 of 5
एसएसपी दिनेश कुमार पी।
- फोटो : अमर उजाला।
एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि घटना के पर्दाफाश के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है। सीसी टीवी फुटेज व अन्य स्रोतों की मदद से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।