सब्सक्राइब करें

मेट्रोमोनियल वेबसाइट पर 'IAS' से शादी का प्रस्ताव मिला तो युवती शरमाई, कुछ ऐसा किया बाद में पछताई

डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Sun, 02 Feb 2020 09:13 PM IST
विज्ञापन
fraud at metrimonial website, 60 thousand rupees fraud the marriage using to show fake IAS profile
metromonial fraud - फोटो : demo
दिल्ली में एमडी की तैयारी कर रही एक युवती से शादी के लिए मेट्रोमोनियल वेबसाइट पर इंट्रेस्ट भेजकर एक जालसाज ने पिता को विश्वास में लिया और 60 हजार रुपए ठग लिए। जालसाज ने साइट पर खुद को आईएएस बताते हुए प्रोफाइल बना रखा था। फिलहाल, पीड़ित की शिकायत पर कैंट पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।    

 
Trending Videos
fraud at metrimonial website, 60 thousand rupees fraud the marriage using to show fake IAS profile
online fraud - फोटो : demo
थाने में दर्ज केस के मुताबिक जालसाज ने हिमाचल कैडर के आईपीएस अजय यादव के नाम से मेट्रोमोनियल वेबसाइट पर आईएएस की प्रोफाइल बनाकर ठगी की। पुलिस ने इस प्रकरण में अजय कुमार यादव, उनके पिता रामदुलाने और खाता धारक बाबू हुसैन पर धोखाधड़ी, विश्वास हनन के आरोप में केस दर्ज किया है। मामले में एफआईआर महादेव झारखंडी निवासी रामकृष्ण एडवोकेट ने दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
fraud at metrimonial website, 60 thousand rupees fraud the marriage using to show fake IAS profile
online fraud - फोटो : demo
पीड़ित ने इसी मेट्रोमोनियल वेबसाइट पर अपनी बेटी की प्रोफाइल रजिस्टर करा रखी है। बेटी दिल्ली से एमडी के लिए तैयारी कर रही है। एक दिन उन्हें महाराष्ट्र के गोरेगांव वेस्ट, मां दुर्गा चाल निवासी अजय कुमार यादव की ओर से बेटी के विवाह के लिए इंट्रेस्ट मिला। रामकृष्ण ने उसकी प्रोफाइल देखी। प्रोफाइल में अजय ने खुद के बारे में आईएएस का जिक्र करते हुए हिमाचल में ट्रेनिंग दर्शाया था।
 
fraud at metrimonial website, 60 thousand rupees fraud the marriage using to show fake IAS profile
online fraud
इतना अच्छा रिश्ता देखकर वे बेहद खुश हुए। उन्होंने पर्याप्त जांच पड़ताल की और फिर उससे बातचीत होने लगी। फिर  एक दिन अचानक इमरजेंसी बताते हुए अजय ने 60 हजार रुपये की मदद मांगी। कहा था कि घर पहुंचते ही रकम वापस कर देगा। रामकृष्ण ने जरूरत समझते हुए रकम को ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया। आरोपित ने रकम को बाबू हुसैन के खाते में मंगाया था।
विज्ञापन
fraud at metrimonial website, 60 thousand rupees fraud the marriage using to show fake IAS profile
online fraud
रुपये मिलने के बाद उसने मोबाइल फोन को बंद कर दिया। उसके बाद गूगल पर सर्च कर वास्तविक अजय कुमार यादव का नंबर हासिल किया गया, जो आईएएस हैं और इस समय हिमाचल में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर ट्रेनिंग कर रहे हैं। उनसे बात करने पर पता चला कि उनकी प्रोफाइल का गलत इस्तेमाल किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed