सब्सक्राइब करें

पुश्तैनी संपत्ति से बेदखल थे रणजीत बच्चन, हत्याकांड में तीन शूटर पुलिस के निशाने पर

डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Tue, 04 Feb 2020 05:34 AM IST
विज्ञापन
hindu mahasabha president ranjit bachchan murder case latest update, lucknow murder followup
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
लखनऊ में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष रणजीत बच्चन की हत्या के तार गोरखपुर व आसपास के जिलों में भी तलाशे जा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया था, जिससे पूछताछ के बाद छोड़ दिया।


गोरखपुर पुलिस ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर लखनऊ को भेज दी है। हालांकि तीन शूटरों पर संदेह है जिसकी तलाश में लखनऊ के कहने पर गोरखपुर और बस्ती पुलिस भी लगाई गई है।
Trending Videos
hindu mahasabha president ranjit bachchan murder case latest update, lucknow murder followup
रणजीत बच्चन की पत्नी कालिंदी शर्मा। - फोटो : amar ujala
जानकारी के मुताबिक मूलत: गोला क्षेत्र में अहिरौली गांव के लाला टोला निवासी तारा लाल श्रीवास्तव के पुत्र रणजीत बच्चन की लखनऊ के हजरतगंज में रविवार को सुबह मार्निंग वाक करने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी थी।

उनके साथ मौजूद डेयरी रेलवे कॉलोनी, शाहपुर निवासी सत्येंद्र श्रीवास्तव घायल हो गए हैं। रणजीत बच्चन, गोरखपुर में शाहपुर क्षेत्र के भेडिय़ागढ़ मोहल्ले में किराये के मकान में रहने वाले बड़े भाई के साथ रहते थे। गुलरिहा क्षेत्र के पतरका टोले में आश्रम बनवा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
hindu mahasabha president ranjit bachchan murder case latest update, lucknow murder followup
यूपी डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी व रणजीत बच्चन। - फोटो : amar ujala
बच्चन के अतीत की मांगी थी जानकारियां
हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस ने गोरखपुर पुलिस से रणजीत बच्चन के अतीत के बारे में जानकारियां मांगी थी। गोरखपुर में उनका किसी से विवाद तो नहीं था, यदि हां तो किस तरह का विवाद था या फिर लेनदेन का विवाद तो नहीं है। इस बिंदु पर रिपोर्ट तैयार कर पुलिस को भेजी गई है।
hindu mahasabha president ranjit bachchan murder case latest update, lucknow murder followup
ranjeet bachchan murder case - फोटो : अमर उजाला
पुश्तैनी संपत्ति से बेदखल किए गए थे रणजीत
रणजीत बच्चन के बड़े भाई राजेश श्रीवास्तव गोरखपुर में रहते हैं। रविवार को हत्या की सूचना पर वह देर शाम को लखनऊ पहुंचे। पुलिस की पूछताछ में राजेश ने बताया कि रणजीत बच्चन काफी आजाद ख्याल का था। उससे परिवार के लोग संबंध नहीं रखना चाहते थे। उनसे ही बातचीत व मुलाकात होती थी। जरूरत के मुताबिक कालिंदी भी उनसे संपर्क करती थी।

राजेश ने बताया कि काफी पहले रणजीत बच्चन को पुश्तैनी संपति से बेदखल करने का नोटिस जारी किया गया था। उसे समाचार पत्रों में भी प्रकाशित करा दिया था। इसके बाद भी दोनों के बीच संबंध पहले जैसे ही बने रहे।
विज्ञापन
hindu mahasabha president ranjit bachchan murder case latest update, lucknow murder followup
ranjeet bachchan murder case - फोटो : अमर उजाला
रणजीत से मिलने गए थे अभिषेक व ज्योति
घटना से पहले महराजगंज के अभिषेक और ज्योति से रणजीत व आदित्य की मुलाकात हुई थी। अभिषेक और ज्योति नौकरी के सिलसिले में ही रणजीत से मिलने लखनऊ गए थे। उन्हें अगले दिन ही नोएडा जाना था। यही वजह है कि पुलिस नौकरी के नाम पर पैसे के लेन-देन को भी जांच के दायरे में रखी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed