{"_id":"607a97568ebc3e8d1b2ecf9b","slug":"miscreants-shot-bjp-leader-due-to-police-ignoring-crime-case-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी : इस गांव में 18 घंटे खुलेआम गुंडई करते रहे बदमाश, ताकती रही पुलिस, जानिए क्या है पूरा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी : इस गांव में 18 घंटे खुलेआम गुंडई करते रहे बदमाश, ताकती रही पुलिस, जानिए क्या है पूरा मामला
Sat, 17 Apr 2021 01:37 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 17 Apr 2021 01:37 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव इलाके के बेलूडीहा बढ़नी गांव में शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य व कपड़ा व्यापारी अनिल पांडेय (56) के घर पर धावा बोलकर बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली सीने पर लगने से वह गिरकर तड़पने लगे तो बदमाशों ने ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। किसी तरह से घरवालों ने छिपकर जान बचाई और फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
बाएं प्रधान प्रत्याशी के पति चंद्र प्रकाश सिंह, दाएं गोली लगने से घायल कपड़ा व्यापारी अनिल पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि बेलूडीहा बढ़नी गांव में गुरुवार दोपहर से ही 18 घंटे तक बेखौफ बदमाशों की गुंडई देखी गई और पुलिस लकीर पिटती रह गई। हाल यह रहा कि गुरुवार को बेलोरो चढ़ाकर प्रधान पद के एक प्रत्याशी के पति की जान लेने की कोशिश की गई और पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर जिन आरोपियों को फरार बताया, उन्होंने ही शुक्रवार की सुबह उसी गांव में तांडव किया। घर पर चढ़कर भाजपा नेता को ना सिर्फ गोली मारी बल्कि जमकर ईंट-पत्थर चलाकर एक बार फिर फरार हो गए और पुलिस अब भी हाथ ही मल रही है। अफसर कड़ी कार्रवाई का दम भर रहे हैं तो आरोपी के करीबी थाने पर मामले को रफा दफा करने में जुटे रहे। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने मामले में केस तो दर्ज कर लिया लेकिन आरोपी अब भी फरार हैं।
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
जानकारी के मुताबिक, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान और बाद में जिस तरह से घटनाएं सामने आ रहीं हैं उसने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। बांसगांव में आरोपी आराम से पहले एक युवक पर बोलेरो चढ़ाने की कोशिश करते हैं तो फिर अगली सुबह ही समर्थक के घर पर चढ़कर उसे गोली मार देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
आरोपी पुलिस की नजर में फरार हैं वहीं गांव में ही उन्होंने वारदात कर दी। कुछ यही हाल गोला, गीडा में भी सामने आया था। वहां पर मतदान के दिन मारपीट की गई और आरोपी अब भी पकड़ से दूर हैं। गीडा में पुलिस ने तीन लोगों को जैसे तैसे पकड़ा है लेकिन अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
गोरखपुर के एसएसपी दिनेश कुमार पी।
- फोटो : अमर उजाला।
दबंग किस कदर बेखौफ हो चुके हैं इसका जीता जागता उदाहरण बांसगांव में गोलीकांड के अलावा गुलरिहा में देखने को मिला। जहां पर अपने पक्ष में वोट ना देने पर दबंगों ने बवाल मचाया और जमकर ईंट-पत्थर चलाए। खोराबार में गुरुवार को फायरिंग करने के मामले में भी पुलिस अभी कुछ खास नहीं कर सकी है। इन सब के बीच एसएसपी दिनेश कुमार पी का कहना है कि पुलिस सख्ती से बदमाशों पर कार्रवाई करेगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।