सब्सक्राइब करें

Happy New Year 2024: गोरखपुर में 12 बजते ही झूम उठा शहर, सभी ने बोला- हैप्पी न्यू ईयर

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 01 Jan 2024 12:22 PM IST
विज्ञापन
Happy New Year 2024 city came alive in Gorakhpur at 12 o clock
नए साल में सांसद रवि किशन की गीतों पर झूमते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

घड़ी की सुइयों ने रविवार को जैसे ही रात के 12 बजाए, लोग खुशी से झूम उठे और एक स्वर में बोले-हैप्पी न्यू ईयर, स्वागत है नववर्ष, नया साल मंगलमय हो...। उत्सव के माहौल में लोगों ने एक दूसरे को नए साल की बधाई और शुभकामनाएं दीं।



रविवार की मध्य रात्रि नए साल का जश्न जमकर मना। लोग देर रात तक उसकी खुमारी में डूबे रहे। क्लब, होटल, रेस्टोरेंट, रिजार्ट के साथ मॉल और बाजार में लोग देर रात तक जश्न मनाते रहे। वर्ष 2023 की विदाई और नए साल 2024 के आगमन को लेकर शाम से ही युवाओं ने महफिलें सजा ली थीं। रात 12 बजते ही पटाखों के शोर ने बता दिया कि नए साल का आगाज हो गया है।

 

Trending Videos
Happy New Year 2024 city came alive in Gorakhpur at 12 o clock
नए साल के जश्न में झूमते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

क्लबों, होटलों और रेस्टोरेंट में नए साल का जश्न मनाने के लिए खास इंतजाम किए गए थे। गोलघर, मोहद्दीपुर, असुरन चौक आदि जगहों पर लोग देर रात तक सड़क पर जश्न मनाते रहे। रात 12 बजते ही कई जगहों पर लोगों ने केक काटकर नए साल का स्वागत किया और एक-दूसरे को बधाई दी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy New Year 2024 city came alive in Gorakhpur at 12 o clock
नए साल के जश्न में गिरजाघरों में हुई विशेष प्रार्थना - फोटो : अमर उजाला।

नए साल के जश्न में गिरजाघरों में हुई विशेष प्रार्थना
नए साल की पूर्व संध्या पर रविवार की सुबह और रात में महानगर के लगभग सभी गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। मसीही समुदाय के लोगों ने गुजरे साल को विदा कर नए साल का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। रात 10 बजते-बजते लोगों की भीड़ चर्चों पर जुटने लगी और मध्य रात्रि ठीक 12 बजे सभी ने आतिशबाजी के बीच एक दूसरे के गले मिलकर हैप्पी न्यू ईयर कहा।
 

Happy New Year 2024 city came alive in Gorakhpur at 12 o clock
नए साल पर गुरुद्वारे में हुई विशेष पूजा। - फोटो : अमर उजाला।

सिविल लाइंस स्थित सेंट जोसेफ चर्च में पल्ली पुरोहित फादर बिन्नी ने, सेंट एंथोनी चर्च धर्मपुर में पल्ली पुरोहित फादर सिबिचन ने, सेंट मार्क चर्च स्टैनपुर पादरी बाजार में पादरी प्रवीण जेम्स ने, सेंट जॉन चर्च बशारतपुर में पादरी रोशन लाल ने, क्राइस्ट चर्च शास्त्री चौक डीआर लाल ने प्रार्थना कराई। देर रात तक लोग चर्च जश्न के माहौल में डूबे रहे।
 

विज्ञापन
Happy New Year 2024 city came alive in Gorakhpur at 12 o clock
गुलजार रहा फूलों का बाजार - फोटो : अमर उजाला।

गुलजार रहा फूलों का बाजार
नए साल के आगमन की खुशी में रविवार को शहर में फूलों का बाजार भी खूब महका। गुलाब के गुलदस्ते 100 से 300 रुपये में तो गुलाब का एक फूल 40 से 60 रुपये में बिका। दो सौ से 15 सौ रुपये तक के हैंडल बुके और डलिया बुके की भी खूब मांग रही।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed