{"_id":"68622b322ca6fbdb840ce5b8","slug":"kushinagar-murder-of-husband-on-wedding-night-wife-kill-husband-with-lover-after-spiking-food-up-news-in-hindi-2025-06-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुहागरात पर कत्ल: नींद की गोलियों से किया बेहोश, फिर प्रेमी संग पति को मारा; 18 एकड़ जमीन कब्जाने का प्लान फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुहागरात पर कत्ल: नींद की गोलियों से किया बेहोश, फिर प्रेमी संग पति को मारा; 18 एकड़ जमीन कब्जाने का प्लान फेल
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:13 PM IST
सार
Kushinagar Murder Case: यूपी के कुशीनगर में सुहागरात पर दुल्हन ने खाने में नींद की गोलियां मिला दी। खाना खाने के बाद दूल्हा बेहोश हो गया। इसके बाद दुल्हन ने प्रेमी के साथ मिलकर उसे मार डाला। पुलिस ने जबलपुर के इंद्र कुमार तिवारी हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। दंपती समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है।
Kushinagar Crime News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। पडरौना के सुकरौली के मझना नाला के पास छह जून को जबलपुर के युवक की हत्या कर लाश को फेंक दिया गया था। इस मामले का खुलासा रविवार को पुलिस ने कर दिया।
इस मामले में एक महिला सहित तीन लोगों को पुलिस ने सबूतों के साथ गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। हत्या का कारण युवक के साथ फर्जी शादी कर उसकी संपत्ति हड़पने की साजिश बताया गया है। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि सुकरौली में मिले शव की पहचान और घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गईं थीं।
Trending Videos
2 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शव की पहचान के लिए टीम ने विभिन्न माध्यमों का सहारा लिया। जिससे उसकी पहचान मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के पड़वार गांव निवासी इंद्र कुमार तिवारी (45) के रूप में हुई। शव की पहचान करने में मृतक के परिजनों की ओर से जबलपुर के स्थानीय थाने में दर्ज कराई गई गुमशुदगी से भी मदद मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने महिला समेत तीन को किया गिरफ्तार
पुलिस ने इंद्र कुमार की हत्या के मामले में एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से पुलिस ने युवक का आधार कार्ड, शादी के लिए लाया गया जेवर, नकदी आदि बरामद किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी महिला साहिबा बानो उर्फ खुशी तिवारी ने अपना असली नाम साहिबा बानो बताया।
4 of 10
मृतक इंद्र कुमार तिवारी और आरोपी साहिबा बानो उर्फ खुशी तिवारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साहिबा और कौशल ने किया प्रेम विवाह
उसने बताया कि कुछ समय पहले सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान देवरिया जिले के रहने वाले कौशल गौंड से हुई। बाद में दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया और गोरखपुर में एक किराए का कमरा लेकर रहने लगे। इसी बीच एक दिन दोनों ने सोशल मीडिया पर इंद्र कुमार तिवारी का वायरल वीडियो देखा।
विज्ञापन
5 of 10
मृतक इंद्र कुमार तिवारी का फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
18 एकड़ जमीन हड़पने की थी योजना
इस वीडियो में वह बता रहा है कि 18 एकड़ जमीन होने के बाद भी उसकी शादी नहीं हो पा रही है। यह सुनकर साहिबा बानो और कौशल कुमार ने मिलकर योजना बनाई कि इंद्र कुमार से फर्जी शादी कर उसकी संपत्ति हड़प ली जाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।