सब्सक्राइब करें

खौफ नहीं: गोरखपुर में बेखौफ हो गए युवा, शादी-पार्टी में खूब लहरा रहे असलहे, कई बार हो चुके हैं हादसे

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 29 May 2021 12:50 PM IST
विज्ञापन
many accidents due to gunfire at wedding party of unruly youth in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
गोरखपुर जिले में कानून का राज कायम करने का अफसर चाहे जितना दम भर लें लेकिन युवा बेखौफ ही नजर आ रहें हैं। शादी-पार्टी में खुलेआम असलहे लहराए जा रहे हैं और पुलिस अधिकारी आरोपियों को पकड़ने से पहले ही बचाव में आ जा रहे हैं। हाल ही में बड़हलगंज और खोराबार इलाके में असलहा लहराने का मामला सामने आया। खोराबार पुलिस जांच में जुटी है तो बड़हलगंज में लहराए गए असलहे की जांच पूरी कर सीओ ने उसे सिगरेट लाइटर बताया है। हालांकि एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने इसे गंभीरता से लिया है और ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है।


जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को दो जगह असलहा लहराए जाने के मामले सामने आए। ऐसे मामले कोई नए नहीं हैं। इससे पहले भी जिले में आए दिन इस तरह की तस्वीरें वायरल होती रही हैं। ऐसा करने वाले कितने बेखौफ है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे ना सिर्फ ऐसी हरकत करते हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर इसे खुद ही वायरल भी करते हैं।
Trending Videos
many accidents due to gunfire at wedding party of unruly youth in Gorakhpur
तमंचा लहराकर डांस करता युवक। - फोटो : अमर उजाला।
खोराबार इलाके के वायरल वीडियो में असलहा लहराते सिर्फ एक युवा नजर आ रहा है, लेकिन वहां डांस कर रहे सभी लड़कों ने असलहे रखे थे। अब एक-एक कर उनकी फोटो और वीडियो वायरल हो रही है। शुक्रवार को भी इनमें से एक अन्य युवक की फोटो वायरल हुई। इसमें वह दोनों हाथ में असलहा लेकर फोटो खिंचवाते हुए नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
many accidents due to gunfire at wedding party of unruly youth in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
कई बार हो चुके हैं हादसे
ऐसे में यहां सवाल खड़ा होना लाजमी है कि आखिर इन दबंगों में पुलिस का जरा भी खौफ क्यों नहीं है। वहीं, इस तरह असलहे लहराने के चक्कर में कई बार समारोह के दौरान गोलियां भी चली हैं। इसमें कई बार लोगों की जानें गईं तो कई बार गोली लगने से लोग घायल हुए। लेकिन ऐसे दबंगों पर कभी किसी तरह की ठोस कार्रवाई पुलिस नहीं कर पा रही। हालांकि वीडियो-फोटो वायरल होने के बाद कुछ मामलों में पुलिस ने आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ्तार किया है। एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने बताया कि ऐसे युवाओं को चिह्नित कर कार्रवाई करने के लिए सभी थानों को निर्देशित किया गया है। साथ ही साइबर सेल को भी अलर्ट किया गया है कि सोशल मीडिया पर ऐसे लोगों पर नजर रखी जाए।
many accidents due to gunfire at wedding party of unruly youth in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
पहले सामने आईं इस तरह की घटनाएं
  • गुरुवार को खोराबार इलाके में डीजे पर डांसर के साथ असलहा लहराते हुए युवक का वीडियो हुआ था वायरल।
  • गुरुवार को ही बड़हलगंज कस्बे में आई बारात में डांसर के साथ असलहा लहराते हुए डांस का वीडियो भी हुआ था वायरल।
  • कैंट इलाके में सड़क पर सरेशाम तमंचा लहराते दो बदमाशों का वीडियो सामने आया है। इसमें एक बदमाश जोर-जोर से चीखकर मोबाइल पर किसी को धमकी दे रहा था। वहीं दूसरा बदमाश उसके बगल में तमंचा लेकर टहलता हुआ दिखाई दे रहा था।
  • कैंपियरगंज के ग्राम राजपुर में एक वैवाहिक समारोह में डीजे पर असलहा लहराते हुए युवक के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने आरोपी दीपक पासवान के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार भी किया था।
  • गोरखपुर में पिस्टल से फायरिंग करने की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के दो आरोपियों को भी पुलिस ने तरंग ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया था। आरोपियों की पहचान गीडा इलाके के अमटौरा निवासी रोशन कुमार साहनी और इसी गांव के रामकरन उर्फ दीप सिंह के रूप में हुई थी।
  • पीपीगंज के जंगल कौडिय़ा-कालेसर हाईवे पर स्कार्पियो के बोनट पर चार पिस्टल रखकर करीब दर्जन भर युवकों का असलहे के साथ जन्मदिन मनाने का एक वीडियो वायरल हुआ था।
  • बांसगांव इलाके में एक युवक ने रायफल के साथ अपना वीडियो वायरल किया था। जांच में पता चला कि युवक के पिता पुलिस में रिटायर्ड दीवान हैं। उसने उनकी रायफल के साथ फोटो वायरल की थी। छानबीन के दौरान पता चला कि युवक गीडा थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
विज्ञापन
many accidents due to gunfire at wedding party of unruly youth in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
असलहा लहराने वाले युवक की खोराबार पुलिस ने की पहचान
इलाके के जंगल रामलखना में तीन दिन पूर्व शादी समारोह में आए आर्केस्ट्रा में तमंचा लेकर डांस करने वाले युवक की पुलिस ने पहचान कर ली है। उसकी पहचान उसी गांव के एक युवक के रूप में हुई है। पुलिस ने दबाव बनाने के लिए उसके बड़े भाई को उठाया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है लेकिन उसे गिरफ्तार करने में सफलता नहीं मिली।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed