सब्सक्राइब करें

160 सालों बाद बना है मलमास में ऐसा संयोग, इस योग में खरीदारी करने का होता है विशेष महत्व

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 27 Sep 2020 09:11 AM IST
विज्ञापन
Shopping special significance in malmas Purnima special sarvartha siddhi yog
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

इन दिनों भगवान विष्णु एवं महादेव की आराधना का महीना 'अधिक मास' चल रहा है। यह 16 अक्तूबर को समाप्त होगा। अधिक मास के अंतर्गत 26 सितंबर एवं 1, 2, 4, 6, 7, 9, 11, अक्तूबर को सर्वार्थसिद्धि योग बना रहा है। इस योग में भगवान विष्णु और महादेव की पूजा विधि-विधान से करने पर भगवान भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। साथ इस योग में खरीदारी करने का भी विशेष महत्व होता है।

Trending Videos
Shopping special significance in malmas Purnima special sarvartha siddhi yog
ज्योतिष पं. शरद चंद्र मिश्र। - फोटो : अमर उजाला

160 साल बाद बना है शुभ संयोग
ज्योतिषाचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र ने बताया कि अधिक मास के अधिष्ठाता भगवान विष्णु जी हैं। इसलिए इस पूरे मास में भगवान विष्णु जी के मंत्रों का जाप विशेष लाभकारी होता है। हिंदू धर्म में जहां मलमास का विशेष महत्व है, वहीं ज्योतिष शास्त्र के लिहाज से भी इसे काफी विशेष माना जाता है। इस वर्ष जो मलमास लगा है, उसे काफी शुभ माना जा रहा है। क्योंकि ऐसा शुभ संयोग मलमास में 160 वर्ष बाद बन रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shopping special significance in malmas Purnima special sarvartha siddhi yog
मलमास में खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

अन्य योग भी हैं खास
ज्योतिर्विद् पंडित राकेश पांडेय के अनुसार अधिक मास में सर्वार्थसिद्धि योग के अलावा 27 सितंबर को द्विपुष्कर योग भी है। इस योग में किए गए किसी भी काम का दोगुना फल मिलता है। इस बार अधिक मास में दो दिन पुष्य नक्षत्र भी पड़ रहा है। 10 अक्तूबर को रवि पुष्य और 11 अक्तूबर को सोम पुष्य नक्षत्र रहेगा। यह ऐसी तारीखें होंगी, जब कोई भी जरूरी शुभ काम किया जा सकता है। यह तिथियां खरीदारी इत्यादि के लिए शुभ मानी जाती हैं। इसलिए इन तिथियों में की गई खरीदारी शुभकारी होती है।

Shopping special significance in malmas Purnima special sarvartha siddhi yog
पंडित बृजेश पांडेय। - फोटो : अमर उजाला

सर्वार्थसिद्धि योग में राशि के अनुसार करें खरीदारी
ज्योतिषाचार्य बृजेश पांडेय के अनुसार मेष और वृश्चिक राशि के लोग संपत्ति में निवेश कर औजार, मशीनरी और वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। वृष और तुला राशि के जातक वैभव बढ़ाने वाली सामग्री, रत्न, नए वस्त्र और आभूषण ले सकते हैं।

विज्ञापन
Shopping special significance in malmas Purnima special sarvartha siddhi yog
मलमास में खरीदारी करती महिला। - फोटो : अमर उजाला।

ज्योतिषाचार्य बृजेश ने बताया कि मिथुन और कन्या राशि वाले कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल आदि ले सकते हैं। कर्क राशि वाले वस्त्र, चांदी के आभूषण, बर्तन आदि सामान व सिंह राशि वाले आध्यात्मिक सामग्री और वाहन, मशीनरी ले सकते हैं। धनु और मीन राशि के लोग स्वर्ण आभूषण, वस्त्र एवं मकर और कुंभ राशि वालों को लोहा, मशीनरी खरीदना लाभदायक होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed